---Advertisement---

IPL 2026: Rajat Patidar के छक्को को देख विराट कोहली ने भी पकड़ा सिर, वायरल हुआ शॉकिंग रिएक्शन

IPL 2026: रजत पाटीदार मे 9 छक्के और 5 चौक्के लगारकर आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने कई बड़े दिग्गज क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ दिया है। यही कारण है कि, विराट कोहली भी अपना रिएक्शन नहीं रोक सके।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 27, 2026 11:09 पूर्वाह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: क्रिकेट के प्रेमियों को इंडियन प्रीमियर लीग 2026  फाइनल का बेसब्री से इंतजार है। 31 मई 2026 को ये अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल का फाइनल इसीलिए भी काफी रोमांचक हो गया है। क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को बुरी तरह से हराकर फाइनल में जगह बनाई है।आरसीबी को यहां तक पहुंचाने वाले कप्तान रजत पाटीदार की काफी चर्चा है। 26 मई को जिस तरह से उन्होंने क्वालीफायर में छक्कों की बारिश करके रिकॉर्ड बनाया है। उसे देखने के बाद हर कोई उनका फैंन हो गया है। जब रजत रिकॉर्ड बना रहे थे तो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली भी हैरान होकर देख रहे थे। उनका रिएक्शन रजत के छक्कों के बीच काफी वायरल हो रहा है।

IPL 2026 में Rajat Patidar ने रचा इतिहास

रजत पाटीदार ने आईपीएल 2026 के क्वालीफायर 33 गेंदों में 93 रन बनाकर नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 5 चौक्के लगाए हैं। रजत जब रनों की बारिश कर रहे तो विरोधी और फैंस ही नहीं बल्कि खुद उनकी टीम के मेंमबर विराट कोहली देखकर हैरान थे।

यही कारण है कि, उनका रिएक्शन वायरल हो गया।रजत के रिकॉर्डतोड़ छक्कों के वीडियो को IndianPremierLeague की तरफ से एक्स पर अपलोड किया गया है। इसमें रजत पाटीदार की चमत्कारी परफॉर्मेंस के साथ हैरान होते विराट कोहली साफ देखे जा सकते हैं। वीडियो के नीचे कमेंट में भी फैंस  विराट कोहली के इस हैरतअंगेज रिएक्शन को नोटिस कर रहे हैं।

आईपीएल के इतिहास में रजत पाटीदार ने बड़े क्रिकेटर्स को छोड़ा पीछे

26 मई को आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार में 9 छक्के और 5 चौक्के लगाकर कई बड़े क्रिकेटर्स को पीछे छोड़ दिया है। आईपीएल के प्लेऑफ में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों में अब रजत पाटीदार भी शामिल हो गए हैं। साल 2016 में 93 रन बनाकर ये रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर ने बनाया था। ठीक 10 साल बाद ये रजत पाटीदार ने तोड़ दिया। इससे पहले साल 2025 में श्रेयस अय्यर ने 87 रन बनाकर इन महारिकॉर्ड में अपना नाम शामिल कराया था। वहीं, साल 2009 में एडम गिलक्रिस्ट ने 85 और केएल राहुल ने 79 रन बनाकर इस रिकॉर्ड में जगह बनाई थी। IPL के प्लेऑफ में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तानों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रजत पहुंच गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को भी इस महारिकॉर्ड में पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल पहले नंबर पर एम.एस धोनी अभी भी बने हुए हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

मई 26, 2026

Diabetes

मई 26, 2026

Heart Health

मई 26, 2026

Viral Video

मई 26, 2026

Kanpur Video

मई 26, 2026

Viral Video

मई 26, 2026