IPL 2026: तैयार हो जाइए, क्योंकि एक हफ्ते बाद आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है। पिछली बार आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीतकर नया इतिहास रचा था। ऐसे में इस बार आरसीबी के साथ सभी टीमें एक बार फिर से आईपीएल में अपना पूरा जोर लगाएंगी। इसमें एमआई यानी मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल है। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने हालिया टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में क्या अपनी तूफानी बैटिंग और दमदार बॉलिंग के दम पर वे एआई को आईपीएल का खिताब जिता पाएंगे? फैन्स की इन 3 खिलाड़ियों पर खास निगाहें रहेंगी।
IPL 2026: कप्तान हार्दिक पांड्या
एआई टीम की ताकत टीम के पास दमदार ऑलराउंडर खिलाड़ियों का होना है। इसमें हार्दिक पांड्या भी शामिल है। एमआई के फैन्स को पूरी उम्मीद होगी कि हार्दिक पांड्या टी20 विश्वकप में किए प्रदर्शन से बेहतर खेल आईपीएल 2026 में दिखाएं, ताकि टीम अच्छा खेलें।
रोहित शर्मा
आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा से एक बार फिर क्रिकेट फैन्स को काफी आशाएं होंगी कि वह अपने बल्ले से विपक्षी टीमों की धुलाई करें और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दें। इस सीजन में रोहित शर्मा ओपनिंग के दौरान एक अलग ही माइंडसेट के साथ मैदान पर उतर सकते हैं, जोकि एमआई टीम के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
जसप्रीत बुमराह
एमआई के पास जसप्रीत बुमराह भी हैं, जो अपनी घातक बॉलिंग से किसी भी दिग्गज बैटर को परेशान कर सकता है। ऐसे में एआई फैन्स को उनसे एक बार खास उम्मीदें होंगी कि वह सटीक गेंदबाजी से टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दें। बुमराह के शुरुआती बॉलिंग स्पैल काफी खास हो सकते हैं, जोकि किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह से ध्वस्त कर सकते हैं। इसके बाद आखिर में डेथ बॉलिंग भी काफी निर्णायक साबित हो सकती है।
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस कर रही खास तैयारी
बता दें कि आईपीएल 2026 के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को अपना पहला मैच 29 मार्च को केकेआर यानी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। ऐसे में एआई इस सीजन की शुरुआत अपने होम ग्राउंड से करेगी। एमआई फैन्स की नजरें अपनी टीम के इन 3 खिलाड़ियों के अलावा, टीम के अन्य प्लेयर्स पर भी होंगी। ऐसे में टीम को अपनी प्लेइंग इलेवन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास ध्यान देना होगा।






