---Advertisement---

जानिक सिनर ने जीता National Bank Open 2023 का खिताब, इस खिलाड़ी को मात देकर हासिल किया एटीपी 1000 क्राउन

National Bank Open 2023: इटली के जानिक सिनर ने नेशनल बैंक ओपन 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में उन्होंने Alex De Minaur को पराजित किया। जानिक सिनर ने जीता एटीपी 1000 खिताब इटली के जानिक सिनर ने कनाडा के शहर टोरंटो में जारी नेशनल बैंक ओपन में ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 14, 2023 4:04 अपराह्न | Updated: अगस्त 14, 2023 5:05 अपराह्न

National Bank Open 2023
Follow Us
---Advertisement---

National Bank Open 2023: इटली के जानिक सिनर ने नेशनल बैंक ओपन 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में उन्होंने Alex De Minaur को पराजित किया।

जानिक सिनर ने जीता एटीपी 1000 खिताब

इटली के जानिक सिनर ने कनाडा के शहर टोरंटो में जारी नेशनल बैंक ओपन में ऑस्ट्रेलिया के Alex De Minaur को हराकर अपने करियर का पहला एटीपी 1000 खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच लगभग 1 घंटा 30 मिनट का चला जिसमें सिनर ने ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी को कोर्ट पर चारो खाने चित करते हुए सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से शिकस्त दिया। इसके साथ ही जानिक ने अपने करियर का आंठवा एटीपी खिताब भी जीत लिया।

महिला वर्ग में पेगुला ने मारी बाजी

नेशनल बैंक ओपन के महिला एकल वर्ग में जेसिका पेगुला ने बाजी मारते हुए ने रूस की Liudmila Samsonova को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। पेगुला ने फाइनल मैच में रूसी खिलाड़ी को 6-1, 6-0से मात दी। आपको बता दे रूस की टेनिस खिलाड़ी Samsonova ने सेमीफाइनल में एक बड़ा उलटफेर करते हुए 2022 की विंबलडन चैंपियन कजाकस्तान की एलेना रायबेकिना को हराया था। महिला युगल वर्ग में जापान की शुको ओयामा और एना शिबाहारा ने बाजी मारी जबकि पुरुष युगल वर्ग में इक्वाडोर के मार्सेलो अरवेलो और नीदरलैण्ड के जीन जूलियन रोजर ने खिताब हासिल किया।

जानिक के लिए 2023 रहा है शानदार साल

इटालियन खिलाड़ी जानिक सिनर के लिये साल 2023 खुशियों से भरा रहा। आपको बता दें कि इस साल जानिक ने विंबलडन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनायीं थी जहां उन्हें सर्बिया के नोवाक जोकोविच के हाथो शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके अलावे जानिक सिनर ने मिआमी ओपन एटीपी 1000 के फाइनल में भी जगह बनाया था। आपको बता दें कि कनाडा ओपन हर साल यूएस ओपन से पहले खेला जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026