---Advertisement---

KL Rahul ने शादी के 3 दिन बाद ही जिम में जमकर बहाया पसीना, मेहनत देख उड़ जाएंगे आपके होश, देखें Video

KL Rahul: टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी से 23 जनवरी को शादी की थी। लेकिन शादी के दिन बाद ही टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अभी से मेहनत करनी शुरू कर दी ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 27, 2023 12:13 अपराह्न

KL Rahul
Follow Us
---Advertisement---

KL Rahul: टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी से 23 जनवरी को शादी की थी। लेकिन शादी के दिन बाद ही टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अभी से मेहनत करनी शुरू कर दी है। केएल राहुल के जिम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और उनके फैंस द्वारा काफी पसंद भी किया जा रहा है।

केएल राहुल ने जमकर बहाया जिम में पसीना

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी शादी के लिए BCCI से छुट्टी ली थी जिसकी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में नहीं चुना गया था। लेकिन अब शादी होने के बाद टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज केएल राहुल ने 9 फरवरी से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है और जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। केएल राहुल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और अपने कैप्शन में लिखा कि, ‘Back at it’ इस वीडियो को देख ऐसा ही लग रहा है केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ अपने बल्ले से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और जमकर रन बरसाएंगे।

Also Read: IND VS NZ: पहले टी20I मैच से पहले MS DHONI ने दिया जीत का गुरु मंत्र, खिलाड़ियों से मिलने का वीडियो हुआ वायरल

यहां देखें वीडियो:

केएल राहुल के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी

अगले महीने से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल टीम इंडिया के लिए एक अहम खिलाड़ी होंगे। क्योंकि दिसंबर 2022 में कार एक्सीडेंट में घायल हुए स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत ी सीरीज में नहीं खेल पाएंगे और उनकी गैरमौजुदिगी में केएल राहुल को अपने बल्ले के साथ-साथ विकेटकीपिंग भी करनी पड़ सकती है। वहीं अगर राहुल सीरीज में अपने शानदार फॉर्म में रहेंगे तो टीम इंडिया की लिए सीरीज को जीतने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना और भी आसान हो जाएगा।

Also Read: ILT20 2023: उम्र 35 लेकिन कैच पकड़ने में चीते जैसी फुर्ती, KIERON POLLARD ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच, VIDEO देख हो जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026