---Advertisement---

LLC Masters 2023: दोहा में Chris Gayle की दहाड़, 43 साल की उम्र में बरसाए ताबड़तोड़ छक्के, Video Viral

टी20 के माहिर क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle) ने इस मुकाबले में अपने पुराने फॉर्म में दिखे और उन्होंने ताबड़तोड़ छक्कों की बरसात कर दी। गेल द्वारा लगाए गए छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: मार्च 14, 2023 2:46 अपराह्न

LLC Masters 2023
Follow Us
---Advertisement---

LLC Masters 2023: इस समय दोहा में शुरू हुई नई टी20 लीग लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC Masters 2023) खेला जा रहा है। जिसमें सोमवार को एशिया लायंस बनाम वर्ल्ड जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया। हालांकि, बारिश के कारण मैच को 20 ओवर की जगह 10-10 ओवर का कर दिया गया। टी20 के माहिर क्रिकेटर क्रिस गेल (Chris Gayle) ने इस मुकाबले में अपने पुराने फॉर्म में दिखे और उन्होंने ताबड़तोड़ छक्कों की बरसात कर दी। गेल द्वारा लगाए गए छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गेल ने बरसाए 3 छक्के

वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से खेल रहे 43 साल के क्रिस गेल ने लीग के तीसरे मैच में 23 रनों की छोटी पारी खेली। लेकिन उन्होंने इस दौरान तीन ताबड़तोड़ छक्के लगाए। गेल ने 16 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली। लेकिन उनके जो तीन छक्के लगाए उसे देख ऐसा लग रहा था की गेल अपनी पुरानी फॉर्म में लौट चुके हैं। गेल के इस छक्के का वीडियो लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आधिकारिक ट्विटर पर शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा है ‘यूनिवर्सल बॉस को इस तरह बल्लेबाजी करते देखना हमेशा मनोरंजक होता है।’

Also Read: WPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का क्वालीफाई करना मुश्किल, नामुमकिन नहीं, ऐसे बना सकती है प्लेऑफ में जगह

यहां देखें Video:

मैच का हाल

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे मैच में वर्ल्ड जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी एशिया लायंस टीम ने 10 ओवर के मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 99/3 रन बनाए। एशिया टीम की तरफ से मिस्बाह-उल-हक ने मात्र 19 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। 100 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड जायंट्स की टीम अपने 10 ओवर में 64/5 रन ही बना पाई और 35 रनों से मैच हार गई।

Also Read: VIRAL IPL VIDEO: जब ‘CAPTAIN COOL’ को आया था गुस्सा, अंपायर से मैदान पर सरेआम की थी बहस, आप भी देखिए

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026