---Advertisement---

LSG VS RR IPL 2023: R Ashwin ने एक बार फिर किया कमाल, लखनऊ के दो टॉप बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन…देखें वीडियो

LSG VS RR IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 26वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। आ अश्विन की ...

Read more

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 19, 2023 9:51 अपराह्न

LSG VS RR IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

LSG VS RR IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 26वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज आर अश्विन की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। आर अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो विकेट झटके। आ अश्विन की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

अश्विन ने लखनऊ को दिए दो बड़े झटके

आर अश्विन ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एक ही ओवर में दो सबसे बड़े झटके दिए। आर अश्विन पहले टीम के आक्रामक बल्लेबाज दीपक हुड्डा का पवेलियन भेजा। पारी का 14वां ओवर कर रहे अश्विन ने ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक हुड्डा को शिमरन हेटमायर के हाथों कैच कराकरा आउट किया। दीपक हुड्डा 4 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाज अश्विन ने लखनऊ को सबसे बड़ा झटका दिया। अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इसी ओवर में काइल मेयर को पवेलियन भेजा।

आर अश्विन ने ओवर की पांचवी गेंद पर काइल मेयर को क्लीन बोल्ड करके आउट किया। अश्विन ने ओवर की पांचवी गेंद ऐसी की कि काइल मेयर चारों खाने चित हो गए और क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। काइल मेयर 40 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन की शानदार गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अश्विन के गेंदबाजी का वीडियो।

Also Read: LSG VS RR IPL 2023: Kyle Mayers ने एक बार फिर खेली आतिशी पारी, जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक…देखें Video

ऐसा रहा है अश्विन का आईपीएल करियर 

रविंचंद्रन अश्विन के आईपीएल 2023 बेहद शानदार रहा है। आईपीएल 2023 में अभी तक अश्विन ने कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर दो बल्लेबाजों को एक साथ आउट करना रहा है। वहीं अश्विन के ओवर ऑल आईपीएल करियर की बात करें तो अश्विन ने अभी तक 190 आईपीएल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने करीब 29 की औसत से 165 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान अश्विन का बेस्ट बॉलिंग स्कोर 34 रन देकर 4 बल्लेबाजों को एक साथ आउट करना रहा है।

Also Read: LSG VS RR IPL 2023: Kyle Mayers ने एक बार फिर खेली आतिशी पारी, जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक…देखें Video

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 25, 2026