---Advertisement---

IPL 2023: जब पिता की जीत के लिए जीवा ने जोड़े हाथ, पिघल गया फैंस का दिल, बोले- रंग लाई जीवा की दुआ

IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। फैंस कह रहे हैं कि जीवा की दुआ काम कर गई।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 30, 2023 4:56 अपराह्न

IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: आईपीएल 2023 का फाइनल मैच रोमांच से भरपूर रहा। पल-पल बदलता मैच और आखिरी लम्हों में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत, किसी चमत्कार से कम नहीं था। कहते हैं की बच्चे मन के सच्चे होते हैं। भगवान हमेशा उनकी दुआ कबूल करते हैं। इन्हीं पंक्तियों के साथ सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है। CSK की जीत के बाद फैंस कह रहे हैं कि जीवा की दुआ काम कर गई।

IPL 2021 का है वायरल फोटो

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी की यह फोटो 2021 आईपीएल की है। दुबई के स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मैच में जीवा भी अपनी मां साक्षी सिंह धोनी के साथ मैच देखने पहुंची थी। तब मैच के दौरान वह आंख बंद करते हुए हाथ जोड़े बैठीं थीं। लोग इस फोटो को अब शेयर कर लिख रहे हैं कि आखिरकार जीवा की प्रार्थना को भगवान ने सुन ही लिया और CSK ने 5वीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया।

ये भी पढे़ं: IPL 2023 Award Winners: इस प्लेयर के नाम रहे सबसे ज्यादा छक्के, जानिए इस सीजन किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड ?

IPL ट्रॉफी के साछ जीवा ने खिंचवाई फोटो

आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की शानदार जीत के बाद जीवा धोनी भी ट्रॉफी के साथ दिखाई दीं। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी को एक तरफ से पकड़ा हुआ है। जीवा इस सीजन में हुए कई मुकाबलों में अपने पिता MS Dhoni को देखने मैदान में मौजूद रहीं। उन्हें कई बार मैच खत्म होने के बाद धोनी के साथ भी देखा गया है।

फाइनल के हिरो रहे रवींद्र जडेजा

बता दें कि IPL 2023 का फाइनल मैच काफी रोमांचक रहा। जबकि रवींद्र जडेजा इस मैच के हिरो रहे। उन्होंने आखिरी ओवर की आखिरी दो गेंदों में बाजी पलट दी। एक छक्का और चौका लगाकर जडेजा ने टीम को जीत दिलाई। CSK की जीत के बाद मैदान पर दिलचस्प नजारा दिखने को मिला। जहां मैच के सबसे इमोशनल मोमेंट्स कैप्चर हुए।

ये भी पढे़ं: IPL 2023: CSK की जीत पर छलके जडेजा की पत्नी रिवाबा के आंसू, देखिए फाइनल मैच का सबसे इमोशनल मोमेंट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026