---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : धोनी ने इशारा करके बताई वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम , जानें किस पर खेला दांव

वर्ल्ड कप 2023 भारत में खेला जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट के दिग्गज विजेता की भविष्यवाणी करने में लग जाते हैं। तो अब महेंद्र सिंह धोनी ने भी इशारा करते हुए अपनी वर्ल्ड कप विजेता टीम बता दी है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 27, 2023 4:00 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : भारतीय टीम का वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत ने सभी मैचों में जीत हासिल की। लगातार 5 जीत और 10 अंक के साथ भारत वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। भारत को वर्ल्ड कप 2023 ख़िताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत को 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से एक इवेंट में सवाल पुछा गया कि क्या भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। तो माही ने बड़े ही अलग अंदाज़ में जवाब दिया।

समझदार को इशारा काफी”

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के वर्ल्ड कप जीतने को लेकर कहा,” यह बहुत अच्छी टीम है। टीम का बैलेंस भी बहुत अच्छा है। सभी लोग अच्छा खेल रहे हैं। तो हर चीज़ अच्छी लग रही है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा। बाकी समझदार को इशारा काफी है। “

29 अक्टूबर को इंग्लैंड से भिड़ेगा भारत

भारत अपना अगला वर्ल्ड कप मुक़ाबला 29 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। भारत ने अभी तक वर्ल्ड कप के सारे मुक़ाबले जीते हैं। वहीं 2019 वर्ल्ड कप की चैंपियन रही इंग्लैंड 5 मुक़ाबले खलेते हुए बस एक में जीत हासिल कर सकी। भारत 5 जीत और 10 अंक के साथ वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड 1 जीत और दो अंक के साथ 10 वें स्थान पर है।

भारत का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन

ओडीआई वर्ल्ड कप 2023 में भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा है। भारत ने पहले मुक़ाबले में ऑस्ट्रलिया को 8 विकेट से हराया। फिर अफगानिस्तान पर आसान जीत की। पाकिस्तान पर अपना दबदबा कायम रखते हुए 7 विकेट से जीत की। फिर 19 अक्टूबर को बांग्लादेश को हराया। भारत ने अपनी पांचवीं जीत धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड को हराकर दर्ज़ की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026