---Advertisement---

PAK vs NZ: Naseem Shah ने तूफानी गेंद से Tom Latham को किया हैरान, आउट होने के बाद बल्लेबाज रह गया भौचक्का, देखें Video

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही मेहमान टीम ने शानदार शुरुआत की और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की पार्टनरशिप की लेकिन पाक टीम के तेज गेंदबाज ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 2, 2023 3:21 अपराह्न

PAK vs NZ
Follow Us
---Advertisement---

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही मेहमान टीम ने शानदार शुरुआत की और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 134 रनों की पार्टनरशिप की लेकिन पाक टीम के तेज गेंदबाज नसीम शाह (Naseem Shah) ने अपनी एक तूफानी गेंद से बल्लेबाजी कर रहे टॉम लाथम (Tom Latham) को शानदार तरीके से आउट किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शानदार गेंद डाल किया आउट

पाकिस्तान टीम का इस सीरीज और इंग्लैंड टीम के साथ हुए टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाजी बहुत लचर रही है। लेकिन आज पाक टीम के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह ने आज शानदार गेंदबाजी की और बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे टॉम लाथम को आउट किया। दरअसल, मैच के 35 वें ओवर की पहली गेंद गेंद पर नसीम शाह ने एक बेहतरीन इनस्विंगर गेंद डाली जिसके बाद लाथम के पास इसका कोई जवाब नहीं था और गेंद सीधे जाकर उनके पैड पर लगी और अंपायर ने तुरंत उंगली ऊपर खड़ी कर दी। जिसके बाद टॉम लाथम को यकीन नहीं हो रहा था की वह आउट हो गए हैं।

Also Read: IND VS SL: साल 2023 में श्रीलंका के साथ है इंडिया का पहला मैच, जानें हेड टू हेड में कौन है आगे, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बेहतरीन शुरुआत की। अभी तक न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन 58 ओवर में 226/1 रन बना ली है और क्रीज पर डेवोन कोनवे शानदार शतक बनाकर खेल रहे हैं। अभी तक उन्होंने 120 रन बना लिए हैं। तो वहीं पहले मैच में दोहरा शतक ठोकने वाले पूर्व कप्तान केन विलियम्सन भी 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और टॉम लाथम ने भी 71 रनों की शानदार पारी खेली।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026