---Advertisement---

PSL 2023: Haris Rauf को भारी पड़ा आँख दिखाना, Jason Roy ने 3 छक्के मारकर निकाली गेंदबाज की हेकड़ी, देखें Video

PSL 2023: अकसर क्रिकेट में ऐसा देखा जाता है कि गेंदबाज और बल्लेबाजों में मैदान पर अनबन देखने को मिलती है। कुछ ऐसा ही हमें पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में देखने को मिला। PSL में कल 10वां मैच क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया। इस मैच ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 22, 2023 1:32 अपराह्न

PSL 2023
Follow Us
---Advertisement---

PSL 2023: अकसर क्रिकेट में ऐसा देखा जाता है कि गेंदबाज और बल्लेबाजों में मैदान पर अनबन देखने को मिलती है। कुछ ऐसा ही हमें पाकिस्तान में खेले जा रहे पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में देखने को मिला। PSL में कल 10वां मैच क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया। इस मैच में पाक टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) को मैदान पर गुस्सा दिखाना भारी पड़ गया और इंग्लैंड टीम के बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने उनको तुरंत सबक सिखाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा।

जेसन रॉय ने लगाए तीन छक्के

PSL के 10वें मैच में जब क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के बल्लेबाज जेसन रॉय बल्लेबाजी कर रहे थे और लाहौर कलंदर्स टीम के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ गेंदबाजी करने आए। मैच के दूसरी पारी में 5वां ओवर करने आए रऊफ को रॉय ने एक छक्का जड़ा इसके बाद उन्होंने एक तेज बाउंसर गेंद डाली जिसपर रॉय बीट हो गए और रऊफ ने गुस्से में उनसे कुछ कहा। जिसके बाद रॉय ने रऊफ के ओवर में दो छक्के जड़कर उनको बेहतरीन जवाब दिया। हारिस रऊफ इस मैच में बहुत महंगे साबित हुए और उन्होंने 3 ओवर में ही 43 रन दे दिए।

Also Read: KL Rahul के आलोचकों को मिला Harbhajan Singh से करारा जवाब, सपोर्ट करते हुए बोले – ‘उसने कोई क्राइम नहीं किया है’

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

मंगलवार को PSL का 10वां मैच क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला गया और इस मुकाबले में ग्लैडिएटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लाहौर कलंदर्स टीम ने अपने 20 ओवर में 198/6 रन बनाए। लाहौर टीम की तरफ से शाई होप ने शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लैडिएटर्स की टीम 20 ओवर में 135/8 रन ही बना सकी और 63 रनों से मैच हार गई इस मुकाबले में गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले शाहीन अफरीदी को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Also Read: Women’s T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी भारतीय टीम को क्यों सता रहा हार का डर, फैंस का टूट सकता है दिल!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026