---Advertisement---

Ranji Trophy 2022-23: Prithvi Shaw का तूफानी तिहरा शतक, जड़ दिए बेहतरीन 49 चौके और 4 छक्के

Ranji Trophy 2022-23: इस समय भारत में रणजी ट्रॉफी 2022-23 (Ranji Trophy 2022-23) का सीजन खेला जा रहा है। तो वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए अपना पहला तिहरा शतक जड़ दिया है। पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 379 रनों की पारी खेली। ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 11, 2023 12:58 अपराह्न

Ranji Trophy 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

Ranji Trophy 2022-23: इस समय भारत में रणजी ट्रॉफी 2022-23 (Ranji Trophy 2022-23) का सीजन खेला जा रहा है। तो वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए अपना पहला तिहरा शतक जड़ दिया है। पृथ्वी शॉ ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 379 रनों की पारी खेली। अभी हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ चुनी गई टी20I सीरीज के लिए पृथ्वी शॉ को टीम में नहीं चुना गया था। जिसे लेकर कई सवाल भी खड़े हुए थे और खुद पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था।

पृथ्वी शॉ ने खेली 379 रनों की पारी

रणजी ट्रॉफी 2022-23 में खेले जा रहे असम और मुंबई के मैच में पृथ्वी शॉ ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 383 गेंदों पर 379 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 49 चौके और 4 छक्के भी लगाए। युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भारत के फर्स्ट क्लास का छठा सबसे तेज तिहरा शतक लगाया है। तो वहीं पृथ्वी शॉ मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास में तिहरा शतक लगाने वाले 8वें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले मुंबई के लिए संजय मांजरेकर, वसीम जाफर, अजीत वाडेकर, सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा,सरफराज खान और विजय मर्चेंट ने यह कारनामा पहले ही अपने नाम कर चुके हैं।

Also Read: SA20 2023: JOFRA ARCHER की गेंद पर JOS BUTTLER ने पीछे घूम के मारा तूफानी छक्का, गेंदबाज भी रह गया हैरान, देखें VIDEO

अबतक क्या घटा है मैच में

असम और मुंबई के बीच खेले जा रहे मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अबतक 608/3 रन बना ली है। तो वहीं मुंबई टीम की तरफ से पृथ्वी शॉ के अलावा मुंबई टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी शतक बनाकर खेल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे ने अबतक 139 रन बना लिए हैं। तो वहीं असम की तरफ से मुख्तार हुसैन और रियान पराग ने 1-1 विकेट चटकाए हैं।

Also Read: BBL 2022-23: ‘वाह इसे कहते हैं सुपर कैच’ BEN CUTTING ने बाउंड्री लाइन पर हवा में छलांग लगाकर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026