---Advertisement---

Ranji Trophy 2022-23: जब एक फैन पर भड़के Saurabh Tiwary, कहा- ‘मैच देखने आया है तो मैच देख, दादागिरी उतार दूंगा’

Ranji Trophy 2022-23: रणजी ट्रॉफी 2022-23 (Ranji Trophy 2022-23) में आज झारखण्ड और सर्विसेज के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान एक ऐसा भी वाकया हुआ जिसे देख बतौर खिलाड़ी और दर्शक आप बिल्कुल भी नहीं पसंद करेंगे। लेकिन रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट से एक ऐसा ही वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 2, 2023 4:25 अपराह्न

Ranji Trophy 2022-23
Follow Us
---Advertisement---

Ranji Trophy 2022-23: रणजी ट्रॉफी 2022-23 (Ranji Trophy 2022-23) में आज झारखण्ड और सर्विसेज के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान एक ऐसा भी वाकया हुआ जिसे देख बतौर खिलाड़ी और दर्शक आप बिल्कुल भी नहीं पसंद करेंगे। लेकिन रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट से एक ऐसा ही वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें झारखंड के खिलाड़ी सौरभ तिवारी (Saurabh Tiwary) और एक फैन के बीच बात इतनी बढ़ गई की गाली गलौज भी हो गई। जिसकी वजह से वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सौरभ तिवारी ने खोया अपना आपा

टीम इंडिया के लिए खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज सौरभ तिवारी ने आज एक फैन से भीड़ गए। दरअसल, मैच के दौरान जब एक फैन सौरभ तिवारी से पूछता है की अब कब बल्लेबाजी करने उतरेंगे लेकिन दो तीन बार एक ही सवाल पूछने के बाद सौरभ तिवारी ने फैन को इग्नोर किया और इसके बाद फैन ने थगुस्से में बोला ‘अबे सौरभ इसके बाद उतरेगा।’ इसके बाद सौरभ तिवारी को गुस्सा आ जाता है और उन्होंने उस फैन से कहा कि, ‘इसका मतलब यह नहीं कि कुछ भी बोलेगा, तुझे अपने घर जाना है या नहीं।’

Also Read: BBL 2022-23: गेंदबाजी एक्शन के लिए मशहूर PATRICK DOOLEY को MATTHEW SHORT ने मारा ऐसा छक्का, मैदान के बाहर गई गेंद, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

गाली गलौज तक आ गई नौबत

बात यहीं पर खत्म नहीं होती है और इसके बाद सौरभ तिवारी उस फैन के पास जाते हैं और कहते हैं कि, ‘मैच देखने आया है तो मैच देख, दादागिरी उतार दूंगा।’ इसके बाद दोनों के बीच गाली गलौज शुरू हो जाती है और मामला इतना बढ़ जाता है की कुछ और लोगों को आकर मामला शांत कराना पड़ता है। आप को बता दें कि सौरभ तिवारी ने टीम इंडिया के लिए भी 3 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 49 रन बनाए हैं और सबसे बेस्ट स्कोर रहा था 37 रन।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026