---Advertisement---

SA20 2023: Brydon Carse ने जमीन खोदते हुए एक हाथ से पकड़ लिया असंभव कैच, Video देख नहीं कर पाएंगे यकीन

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे (SA20 2023) लीग में कल एक शानदार मुकाबला देखने को मिला। कल पार्ल रॉयल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच मैच खेला गया। तो वहीं अबतक इस लीग में हमें कई शानदार फील्डिंग देखने को मिला है। लेकिन कल के मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 20, 2023 11:05 पूर्वाह्न

SA20 2023
Follow Us
---Advertisement---

SA20 2023: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे (SA20 2023) लीग में कल एक शानदार मुकाबला देखने को मिला। कल पार्ल रॉयल्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच मैच खेला गया। तो वहीं अबतक इस लीग में हमें कई शानदार फील्डिंग देखने को मिला है। लेकिन कल के मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम के खिलाड़ी ब्रायडन कारसे (Brydon Carse) ने चमत्कारी कैच लपक सबको हैरान कर दिया। तो वहीं इस बेहतरीन कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ब्रायडन कारसे ने पकड़ा बेहतरीन कैच

कल खेले गए मुकाबले में जब पार्ल रॉयल्स की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और क्रीज पर रॉयल्स टीम के शानदार बल्लेबाज जोस बटलर ने सनराइजर्स टीम के तेज गेंदबाज सिसंडा मागला की गेंद पर बटलर ने एक शॉट खेला और गेंद फील्डिंग कर रहे ब्रायडन कारसे से गेंद दूर और आगे गिर रही थी। लेकिन ब्रायडन कारसे ने बेहतरीन छलांग लगाकर एक असंभव कैच पकड़ लिया। जिसके बाद बल्लेबाज बटलर को भी यकीन नहीं हो रहा था।

Also Read: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज ने कप्तान ROHIT SHARMA को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- ‘ये जल्द ही लगाएंगे शतक’

यहां देखें वीडियो:

मैच का हाल

SA20 लीग में कल खेले गया मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी पार्ल रॉयल्स की टीम अपने 20 ओवर में मात्र 127 रन ही बना सकी। तो वहीं रॉयल्स की तरफ से विहान लुब्बे ने सबसे ज़्यादा 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स की टीम भी बीच के ओवरों में लड़खड़ा गई, लेकिन जॉर्डन हरमन की 43 रनों की पारी के बदलौत 5 विकेट से मैच को अपने नाम किया। तो वहीं शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने वाले ऐडन मार्करम को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

Also Read: SA20 2023: ‘इसे कहते हैं बेहतरीन फील्डिंग’ JAMES NEESHAM ने उलटी तरफ हवा में उड़कर एक हाथ से लपक लिया कैच, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026