---Advertisement---

SL vs AFG Asia cup 2023: श्रीलंका के इस क्रिकेटर ने छूआ 3000 वनडे रनों का आंकड़ा , इतने पारियों में बना दिया कीर्तिमान

SL vs AFG Asia cup 2023: श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज कुशाल मेंडिस ने अर्धशतक जड़ दिया। मैच के दौरान कुशाल मेंडिस ने वनडे में 3000 रन भी पूरे किये।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 5, 2023 6:39 अपराह्न

Kusal-Mendis..1
Follow Us
---Advertisement---

SL vs AFG Asia cup 2023: श्रीलंका के बल्लेबाज कुशाल मेंडिस ने गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे श्रीलंका-अफ़ग़ानिस्तान मैच में अपना 50 रन पूरा करते ही एक रिकॉर्ड बना दिया। आपको बता दें कि श्रीलंका के इस हुनरमंद बल्लेबाज ने इसके साथ ही अपने वनडे करियर में 3000 रनों का आंकड़ा भी छू लिया।

मेंडिस ने पूरे किये 3000 रन

आपको बता दें कि श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में श्रीलंका के बल्लेबाज कुशाल मेंडिस ने अपने वनडे करियर का 3000 रन पूरे कर लिया। आपको बता दें कि गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे श्रीलंका-अफ़ग़ानिस्तान मैच में कुशाल मेंडिस ने अपने करियर का 23 वां अर्धशतक जड़ने के साथ ही वनडे करियर में 3000 रनों का आंकड़ा छू लिया। हालांकि मेंडिस इस दौरान अपने शतक को पूरा करने से चूक गए और उन्हें अफ़ग़ानिस्तान के गेंदबाज राशिद खान ने रन आउट कर दिया। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर में 291/8 रन बना लिए थें।

श्रीलंका ने की थी जीत से शुरुआत

आपको बता दें कि पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे एशिया कप में श्रीलंका की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत करते हुए बांग्लादेश को पहले मैच में 5 विकेटों से शिकस्त दी थी। आपको बता दें कि श्रीलंका कि टीम इस समय ग्रुप बी में टॉप पर मौजूद है। ऐसे में श्रीलंकन टीम अगर इस मुकाबले को जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसे सीधे सुपर 4 में एंट्री मिल जायेगी।

एशिया कप पहली बार दो देशों में हो रहा आयोजित

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब एशिया कप का आयोजन दो देशों में किया जा रहा है। आपको बता दें कि एशिया कप इस बार पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Virat Kohli

जुलाई 22, 2026

FIFA World Cup 2026

जुलाई 20, 2026