---Advertisement---

Smriti Mandhana: इंग्लैंड में स्मृति के बल्ले से निकली आग, बना डालें इतने रन

Smriti Mandhana: भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। आपको बता दें कि स्मृति ने हाल में ही इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग में खेलते हुए नया कीर्तिमान बनाया है। इंग्लैंड में चला स्मृति का बल्ला भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना इन दिनों अपने बेहतरीन फॉर्म में चल ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 5, 2023 11:22 पूर्वाह्न

SMRITI..
Follow Us
---Advertisement---

Smriti Mandhana: भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। आपको बता दें कि स्मृति ने हाल में ही इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग में खेलते हुए नया कीर्तिमान बनाया है।

इंग्लैंड में चला स्मृति का बल्ला

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना इन दिनों अपने बेहतरीन फॉर्म में चल रही हैं। आपको बता दें कि स्मृति अभी इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग में खेल रही हैं जहां उन्होंने अब सदर्न ब्रेव की टीम की तरफ से खेलते हुए नया कीर्तिमान बना दिया है। स्मृति मंधाना ने कल यानी शनिवार, 4 अगस्त को सदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में 70 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल एक नया रिकॉर्ड बना दिया। आपको बता दें कि मंधाना ने इस दौरान 42 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौकों की मदद से 70 रन ठोक डालें। इसके साथ ही उन्होंने द हंड्रेड लीग में अपना 500 रन भी पूरा कर लिया। स्मृति डी हंड्रेड लीग में 500 रन बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गयी है।इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद द हंड्रेड ने अपने ट्विटर हैंडल पर स्मृति की पारी की सराहना की है।

स्मृति की पारी नहीं आ सकी काम

द हंड्रेड लीग में कल यानी शनिवार 4 अगस्त को सदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में स्मृति मंधाना की पारी काम नहीं आ सकी और उनकी टीम को 4 रन के अंतर से मुकाबला गंवाना पड़ा। इस मैच में वेल्श फायर की टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर टोटल 163 रन बनाएं थें। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न ब्रेव की पूरी टीम महज 159 रनों पर ही सिमट गयी और काफी करीबी अंतर से यह मुकाबला हार गयी। स्मृति ने अंत तक टीम का साथ दिया और वह नाबाद रहीं लेकिन बाकी बल्लेबाजों का विकेट निरंतर गिरना जारी रहा और टीम ने यह मुकाबला गंवा दिया।आपको बता दें कि हाल में ही खत्म हुए भारत-बांग्लादेश सीरीज के दौरान स्मृति को भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026