---Advertisement---

IND VS NZ ICC ODI World Cup 2023: श्रेयस ने लपका ​जबरदस्त कैच , सोशल मीडिया पर फैंस ने कहा “मेडल मांग रहे”, यहां देखें

IND VS NZ ICC ODI World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम में एक नई प्रथा शुरू की है। मुकाबले में सबसे अच्छी फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर के अवॉर्ड से नवाजा जाता है। ये प्रथा टीम इंडिया के बॉलिंग कोच टी दिलीप ने शुरू की है। इस मेडल को भारतीय टीम का ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 22, 2023 3:25 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

IND VS NZ ICC ODI World Cup 2023 : भारतीय क्रिकेट टीम में एक नई प्रथा शुरू की है। मुकाबले में सबसे अच्छी फील्डिंग करने वाले खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर के अवॉर्ड से नवाजा जाता है। ये प्रथा टीम इंडिया के बॉलिंग कोच टी दिलीप ने शुरू की है। इस मेडल को भारतीय टीम का हर खिलाड़ी हासिल करना चाहता है।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जडेजा और केएल राहुल में बेस्ट फील्डर के अवार्ड के लिए तगड़ा कंपटीशन रहा। अब हर आते मैच से साथ इस मेडल को हासिल करने की होड़ खिलाड़ियों में बढ़ती जा रही है।

भारत अपना पांचवा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला में खेल रहा है। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले गेंदबाजी करते हुए भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने टीम के लिए पहला विकेट चटकाया। सिराज ने डेवोन कन्वे को जीरो पर कैच आउट किया। उनके कैच लपका श्रेयस ने।

मेडल मांग रहे श्रेयस

सिराज की गेंद पर श्रेयस ने शानदार डाइविंग कैच पकड़ा और कन्वे को पवेलियन वापिस भेजा। श्रेयस जैसे ही इस अद्भुत कैच को पकड़कर उठे वह अपने कोच से मेडल की मांग करने लगे। श्रेयस मेडल का इशारा करते हुए अपने कोच से अवॉर्ड की मांग करने लगी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस उनके कैच की खूब तारीफ कर रहे हैं।

इतना ही नहीं श्रेयस के कैच के बाद तो मानो फैंस ने अपना विनर चुन लिया हो। किसे के इस कैच को शानदार बताया तो किसी ने इस कैच का वीडियो डालते हुए श्रेयस की तारीफ की।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

ICC T20 World Cup 2026

फ़रवरी 28, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 28, 2026

T20 World Cup Super 8

फ़रवरी 27, 2026

Rinku Singh

फ़रवरी 27, 2026

Ind Vs Zim T20 World Cup 2026

फ़रवरी 26, 2026

Gautam Gambhir

फ़रवरी 25, 2026