---Advertisement---

Suryakumar Yadav ने कप्तान Rohit Sharma को किया धन्यवाद, बोल दी ऐसी बात!

Suryakumar Yadav ने भारतीय टीम के कप्तान Rohit Sharma के लिए एक पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of Shashank Kumar

By: Shashank Kumar

Published: जुलाई 1, 2024 1:35 अपराह्न | Updated: जुलाई 1, 2024 8:15 अपराह्न

Suryakumar Yadav और Rohit Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम को ICC T20 World Cup 2024 के जीत की श्रेय अगर किसी एक खिलाड़ी को दिया जाए तो यह बेइमानी होगी। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जबरदस्त मुकाबले में मैच का टर्निंग प्वाइंट देखा जाए तो वह डेविड मिलर का वह कैच था जिसे सूर्यकुमार यादव ने काफी मुश्किल से लपका। वह कैच पकड़ना लगभग असंभव-सा था, लेकिन सूर्या ने उसे कर दिखाया और मैच का पासा भारत के पक्ष में पलट दिया।

अब उन्हीं सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए एक पोस्ट किया है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट में सूर्या ने रोहित को GOAT कहते हुए संबोधित किया है औऱ रोहित के सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद किया है।

Suryakumar Yadav ने रोहित को किया धन्यवाद

बता दें, सूर्यकुमार यादव ने कप्तान रोहित शर्मा का फोटो डालकर पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर लिखा, “कैप्टन रो.. हमें यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि कप कैसे जीता जाता है! सबसे बड़ा GOAT..।”

बता दें, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव अच्छे दोस्त माने जातें हैं औऱ सूर्यकुमार यादव को रोहित ने कई बार सपोर्ट किया है। चाहे वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी के दौरान हो या भारतीय टीम में उनके स्थिति के लेकर हो।

रोहित शर्मा औऱ सूर्यकुमार यादव का हुआ था वीडियो वायरल

बता दें, रोहित औऱ सूर्या की बॉन्डिंग ऐसी है कि दोनों एक-दूसरे के लिए कई बार तत्पर दिखें हैं। हाल हीं में दोनों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी, जिसमें डगआउट में बैठे हुए सूर्या रोहित को जूस लाकर देतें हैं, जिसे रोहित टेस्ट करके वापस कर देतें हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोगों ने उनके बीच की ‘ब्रो-कोड हैं’.. बताया था।

हालांकि रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हर खिलाड़ी को सपोर्ट करते हैं और वह अपने शांत स्वभाव के लिए भी जाने जातें है। रोहित ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्डकप जीताकर भारत के लिए किर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने इस पूरे टूर्नामेंट में ना सिर्फ कप्तानी से बल्कि बल्ले से भी टीम को संभाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

CNG-PNG Price Hike

मई 30, 2026

DK Shivakumar

मई 30, 2026