---Advertisement---

US Open से बाहर होते ही यह खिलाड़ी हुआ भावनात्मक, बोली ऐसी बात सुन आपके आंखों में आ जायेंगे आंसू

US Open 2023: ब्रिटेन के एंडी मरे यूएस ओपन के दूसरे राउंड में बाहर होने के बाद काफी भावुक नजर आये। एंडी मरे को यूएस ओपन दूसरे राउंड में ग्रिगोर दिमित्रोव ने हरा दिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 1, 2023 5:58 अपराह्न

Andy-Murray-US-Open-,1
Follow Us
---Advertisement---

US Open 2023: यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट इन दिनों अमेरिका के न्यूयार्क में जारी है। यूएस ओपन 2023 के दूसरे दौर में ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे को अपने दूसरे दौर के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। आपको बता दें कि इस ब्रिटिश खिलाड़ी को बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

दूसरे राउंड से बाहर होने के बाद एंडी हुए भावनात्मक


आपको बता दें कि यूएस ओपन के दूसरे राउंड से बाहर होने के बाद ब्रिटिश खिलाड़ी एंडी मरे काफी भावनात्मक नजर आये। एंडी मरे को यूएस ओपन दूसरे राउंड के मुकाबले में बुल्गारियन खिलाड़ी ग्रिगोर दिमित्रोव ने हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। दूसरे राउंड के मुकाबले में एंडी मरे को दिमित्रोव ने सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-1 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया। आपको बता दें कि यूएस ओपन के दूसरे दौर में बाहर होने के बाद मरे काफी भावुक नजर आएं और कहा कि, “मुझे यह स्वीकार करना होगा कि भले ही यूएस ओपन में मैं कभी काफी आगे तक पहुंचता था पर अब वह समय नहीं है। यह मेरे लिए निराशाजनक है पर इन चीज़ों को जितना जल्दी स्वीकार कर लूं अच्छा है। मैं आगे के ट्रेनिंग और अपने टेनिस पर काम कर रहा हूं।”

एंडी हैं चैंपियन खिलाड़ी

ब्रिटेन के एंडी मरे को टेनिस दुनिया का चैंपियन खिलाडी कहा जाता है। आपको बता दें कि एंडी मरे ने अपने टेनिस करियर में कुल 3 बार ग्रैंडस्लैम खिताब जीता है। एंडी ने अपना सबसे पहला ग्रैंडस्लैम खिताब साल 2012 यूएस ओपन के रूप में जीता था इसके बाद साल 2013 में साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन को जीतकर एंडी ने अपने ट्राफी कैबिनेट में दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब एड किया था। आखिरी बार साल 2016 में एंडी मरे ने विंबलडन के रूप में अपना तीसरा ग्रैण्डस्लैम ख़िताब जीता था। साल 2012 और 2016 के दौरान उन्होंने ओलिंपिक का गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026