---Advertisement---

पंजाब के खिलाफ वंडर किड Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़े कई रिकॉर्ड, अब निशाने पर होगा क्रिकेट के ‘धुरंधर’ क्रिस गेल का कारनामा?

Vaibhav Sooryavanshi: आरआर के तूफानी बैटर वैभव सूर्यवंशी ने मंगलवार को पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान कई धाकड़ रिकॉर्ड कायम किए। बाएं हाथ के युवा बैटर की छोटी इनिंग की वजह से राजस्थान को जीत मिली।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 29, 2026 11:25 पूर्वाह्न

Vaibhav Sooryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की दुनिया के नए सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में वंडर किड ने एक बार फिर अपनी छोटी सी पारी के दौरान दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। 15 साल के युवा बैटर ने 16 गेंदों में 43 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 गगनचुंबी छक्के निकले। युवा बैटर ने अपनी धाकड़ इनिंग से कई नए रिकॉर्ड कायम किए। साथ ही कई रिकॉर्ड्स पर खतरा बना दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने कायम किए कई शानदार रिकॉर्ड

बता दें कि आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बैटर ने 43 रन बनाकर इतिहास रच दिया। दरअसल, आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। युवा बैटर ने अभी तक पावर प्ले मतलब 1 से 6 ओवर तक में 130 गेंद खेली है और 319 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 245.4 का रहा है।

साथ ही बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अभी तक पावर प्ले में 29 सिक्स और 29 चौंके लगाए हैं, ऐसे में इस बैटर ने पंजाब के प्रियांश आर्या को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा, वंडर किड आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। युवा बल्लेबाज ने 400 रन पूरे करने के लिए 167 गेंदों का इस्तेमाल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम पर था, जिन्होंने 188 गेंदों पर 400 रन पूरे किए थे।

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा क्रिस गेल का खास रिकॉर्ड

आरआर के तूफानी बैटर वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अब तक अपने बैट से 37 सिक्स लगा चुके हैं। ऐसे में एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम पर है, जिन्होंने 2012 में आरसीबी के लिए खेलते हुए 14 मुकाबलों में 59 सिक्स लगाए थे।

वहीं, युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 9 मैचों में ही 37 छक्के लगा दिए हैं। ऐसे में अगर यह तूफानी बल्लेबाज ऐसे ही जोरदार बैटिंग करता रहा, तो आसानी से क्रिकेट के लीजेंड क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। उधर, मुकाबले की बात करें, तो राजस्थान ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। ऐसे में पंजाब का विजय रथ भी थम गया।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026