---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: धमाकेदार शतक ही नहीं, बैटर ने तेज-तर्रार पारी खेल ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड! निकोलस पूरन को भी कोसों पीछे छोड़ा

युवा बैटर Vaibhav Sooryavanshi ने आज अंडर-19 विश्व कप फाइनल में धमाकेदार शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 30 छक्के जड़ कर निकोलस पूरन व अन्य कई बल्लेबाजों में इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 6, 2026 4:08 अपराह्न

Vaibhav Sooryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: उभरते युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी ने आज जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में गजब का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी के लिए उतरे भारतीय बैटर ने अंडर-19 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी लगाई।

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अपनी 175 रन की पारी में 15 छक्के और 15 चौकों को जड़कर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उन्होंने आईसीसी मेन्स ओडीआई अंडर-19 विश्व कप मुबाकले में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए निकोलस पूरन, माइकल हिल, डेवाल्ड ब्रेविस जैसे बैटर्स को कोसों पीछे छोड़ दिया है।

धमाकेदार शतक ही नहीं, Vaibhav Sooryavanshi तेज-तर्रार पारी खेल ध्वस्त किए कई रिकॉर्ड!

युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी ने तेज-तर्रार पारी खेलकर आद कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। अंडर-19 विश्व कप फाइनल मुबाकले में वैभव सूर्यवंशी ने पहले 55 गेंदों पर सेंचुरी लगाई। फिर 71 गेंदों पर 150 और 80 गेंद में 175 रन की पारी खेल चलते बने। एक पल को जब लग रहा था कि वैभव सूर्यवंशी आसानी से दोहरा शतक जड़ लेंगे, तभी मैनी लम्सडेन ने उन्हें अपना शिकार बना लिया।

वैभव सूर्यवंशी की ये शतकीय पारी सबसे तेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। उनसे ऊपर ऑस्ट्रेलियाई बैटर विल मलाजचुक ही हैं जिन्होंने इसी साल जापान के खिलाफ 51 गेंदों में शतक जड़ा था। वैभव सूर्यवंशी ने इस मामले में कासिम अकरम, बेन मेस और राज बावा को पीछे छोड़ दिया है और रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

अंडर-19 विश्व कप फाइनल में सबसे बड़ी पारी के साथ सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड! 

धमाकेदार शतक के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने आज अंडर-19 विश्व कप फाइनल मुकाबले में 15 छक्के जड़े। इसी के साथ पूरे टूर्नामेंट में उनके छक्के जड़ने की संख्या 30 पर पहुंच गई। उन्होंने अंडर-19 ओडीआई टूर्नामेंट में सर्वाधिक छक्के जड़ डेवाल्ड ब्रेविस, फिन एलन, जैक बर्नहैम, माइकल हिल और निकोलस पूरन को भी पीछे छोड़ दिया है।

इतना ही नहीं वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 ओडीआई वर्ल्ड कप फाइनल में 175 रन की पारी खेल अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली है। इससे 2012 में उन्मुक्त चंद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111 रनों की पारी खेली थी। ब्रेट विलियम्स 108, स्टीफन पीटर्स 107, मंजोत कालरा 101 और जराड बर्क नाबाद 100 की पारी के साथ इस फेहरिस्त में तीसरे, चौथे, पांचवे और अंतिम यानी छठे पायदान पर आते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026