---Advertisement---

Viral Video: जब जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के छह बल्लेबाज़ों को दिखाया था पवेलियन का रास्ता, देखें क्लिप

जुलाई 2022 में केनिंग्टन के ओवल ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में जसप्रीत बुमराह ने गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन किया था। सिर्फ पावरप्ले के ओवरों के दौरान ही उन्होंने चार विकेट ले लिए थे।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 12, 2023 11:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जसप्रीत बुमराह आज के दौर में पूरी दुनिया के महान गेंदबाज़ों में से एक माने जाते है। दुनिया के बड़े से बड़े बल्लेबाज़ भी बुमराह की गेंद का सामना नहीं करना चाहते हैं। उनकी योर्कर काफी ज़्यादा खतरनाक होती है। साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में बुमराह ने छह विकेट लेकर तहलका मचा दिया था।

बुमराह ने की थी शानदार गेंदबाज़ी

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। बुमराह और उनके गेंदबाजी जोड़ीदार मोहम्मद शमी रोहित शर्मा की उम्मीदों पर खरे उतरे और प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 28 वर्षीय जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करते हुए केवल 110 रनों पर ही रोक दिया। इस मुकाबले में उन्होंने कुल छह इंग्लिश बल्लेबाज़ों को चलता किया। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर वनडे में छह विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा, यह इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन था।

Also Read: IND VS AUS: भारत को चटकाने होंगे 6 और विकेट, बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही पिच

बुमराह ने इस अंदाज़ में लिया विकेट

बुमराह ने अपने पहले ओवर से ही अपनी घातक बॉलिंग का प्रदर्शन किया और खराब फॉर्म में चल रहे जेसन रॉय को बिना कोई रन दिए आउट कर दिया। यहां तक कि टेस्ट क्रिकेट के रन-मशीन, जो रूट, एकदिवसीय मैचों में अपनी लाल गेंद की सफलता को दोहरा नहीं सके और उसी ओवर में बुमराह द्वारा शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। वे विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे। बुमराह की बॉलिंग का जलवा यहीं नहीं रुका और उन्होंने अपने दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो को सिर्फ सात रन पर आउट कर दिया। इसके बाद बारी लियाम लिविंगस्टोन का विकेट लेने की थी।

 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026