---Advertisement---

IPL 2023: हार के बाद Virat Kohli ने MS Dhoni के साथ शेयर की इमोशनल तस्वीर, लिखी ये बात

Virat Kohli And MS Dhoni: आईपीएल 2023 का 24वां लीग मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर के बीच खेला गया। लेकिन मैच के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी तस्वीर पोस्ट की

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 18, 2023 4:52 अपराह्न

IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: आईपीएल 2023 का 24वां लीग मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को 8 रनों से मुकाबला हरा दिया। लेकिन इस मैच में सबसे अधिक सुर्खियां किसी ने बटौरी तो वह कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली रहे। विराट कोहली और एमएस धोनी के बीच हमेशा से ही एक अच्छा बॉन्ड रहा है। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

विराट कोहली ने धोनी के साथ शेयर की इमोशनल तस्वीर

चेन्नई सुपर किंग्स से हार के बाद विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली को हक करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली के तस्वीर शेयर करते हुए लाल और पीले कलर की हर्ट इमोजी लगाई और एमएस धोनी को टैग भी किया।

बता दें कि विराट कोहली की ओर से शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट को लाइक कर रहे हैं। विराट कोहली की इस तस्वीर पर अभी तक 50 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, वहीं इसके साथ ही करीब एक लाख लोगों ने कमेंट किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

Also Read: Cricket Viral Video: Virat Kohli की वह पारी जिसने पाकिस्तान को चटाई थी धूल, देखें वीडियो

आरसीबी की 5 मुकाबले में तीन हार  

बता दें कि आरसीबी की टीम अभी तक आईपीएल 2023 में पांच मुकाबले खेल चुकी है। लेकिन आरसीबी टीम को सिर्फ दो मुकाबलों में जीत मिली है वहीं तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन की तीसरी का का सामना करना पड़ा। आरसीबी को पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 8 विकेटों से जीत मिली थी, लेकिन इसके बाद केकेआर के खिलाफ उसे 81 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अगले में मैच फिर लखनऊ सुपर जांयट्स ने आरसीबी को 1 विकेट से हराया, फिर दिल्ली कैपिटल्स ने 23 रनों से हराया और सीजन की दूसरी जीत हासिल की। लेकिन पांचवे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 8 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: Cricket Viral Video: Virat Kohli की वह पारी जिसने पाकिस्तान को चटाई थी धूल, देखें वीडियो

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026