---Advertisement---

Virat Kohli ने की महिला दिवस पर घरेलू हिंसा को लेकर आवाज बुलंद, देखें क्यों चुप्पी पर उठाए सवाल

Virat Kohli: महिला दिवस के मौके पर विराट कोहली ने एक वीडियो को शेयर करते हुए घरेलू हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए दिखे। आइए जानते हैं इस दौरान उन्होंने क्या कहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 8, 2026 11:49 पूर्वाह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: देश के करोड़ों युवाओं के दिल की धड़कन विराट कोहली ने इंटरनेशनल महिला दिवस 2026 पर एक वीडियो जारी करते हुए घरेलू हिंसा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर लोगों को इस बारे में जागरूक करते हुए दिखे हैं। आइए जानते हैं वीडियो में विराट कोहली ने क्या कहा और किसकी चुप्पी पर सवाल उठाते हुए तीखा प्रहार किया है। महिला दिवस के मौके पर विराट कोहली ने घरेलू हिंसा को लेकर एक वीडियो जारी कर जागरूकता फैलाने का काम किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Virat Kohli ने घरेलू हिंसा को लेकर क्यों कहा जुर्म का हिस्सा

दरअसल विराट कोहली अपने हाथ में कागज के कई टुकड़े लिए हुए नजर आते हैं जिसमें हर टुकड़े में अवेयरनेस का संदेश लिखा हुआ है। इस दौरान वह कहते हैं कि जुर्म देखने वाला भी उतना ही गुनहगार है जितना जुल्म करने वाला होता है। उन्होंने कहा कि अगर पड़ोसी रिश्तेदार हिंसा देखकर आवाज नहीं उठा रहे हैं तो वह भी जुर्म का हिस्सा है। अगर लोग इसे देखते हैं और उनकी चुप्पी होती है फिर भी यह एक जुर्म ही है। यह घरेलू हिंसा के बारे में और यह आज भी हो रहा है। यह एक क्राइम है बावजूद इसके विक्टिम इसके खिलाफ खड़े नहीं हो पा रहे हैं लेकिन हम हो सकते हैं।

चुप रहने वालों को लेकर क्या बोले विराट कोहली

विराट कोहली आगे कहते हैं कि महिलाओं के खिलाफ क्राइम को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। हमें चुप नहीं रहना चाहिए। इसके बारे में बोलने का समय आ गया है। हैप्पी वूमेंस डे इस वीडियो को जारी करते हुए उन्होंने लिखा चुप रहने से आप भी उतने ही दोषी बनते हैं। दरअसल विराट कोहली का यह कैंपेन उनके फैशन ब्रांड रोगन के साथ है। उन्होंने महिला दिवस के मौके पर घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज बुलंद करने की मुहिम की शुरुआत की है।

महिला दिवस के मौके पर इससे खास तोहफा उनके फैंस के लिए नहीं हो सकता जो निश्चित तौर पर काफी इंस्पायरिंग है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Batwara 1947

जून 9, 2026

Manjari Fadnis

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026

Viral Video

जून 9, 2026