---Advertisement---

Virat Kohli Viral Video: IPL में दिखा अनुष्का और बच्चों के लिए विराट का प्यार, वीडियो कॉल पर क्यूट एक्सप्रेशन देते आए नजर

Virat Kohli Viral Video: डिमांडिंग कपल की बात करें तो इसमें निश्चित तौर पर इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे है। वहीं अब वे दो बच्चे वामिका और अकाय के पेरेंट्स बन ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2024 10:42 पूर्वाह्न

Virat Kohli Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli Viral Video: डिमांडिंग कपल की बात करें तो इसमें निश्चित तौर पर इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का नाम शामिल है। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे है। वहीं अब वे दो बच्चे वामिका और अकाय के पेरेंट्स बन चुके हैं। लेकिन दोनों के बीच की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री काफी दिलचस्प है। एक बार फिर अनुष्का के लिए अपना प्यार दिखाते हुए विराट कोहली नजर आए वह भी खुलेआम। आईपीएल मैच में टेंशन होने के बावजूद उन्हें अपने बच्चे और पत्नी पर प्यार लुटाते हुए देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विराट का अंदाज सबसे अलग

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस क्लिप में आप देख सकते हैं कि विराट अनुष्का शर्मा के साथ वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह गजब एक्सप्रेशन दिखाते हैं। कभी हाथ से इशारा कर तो कभी फ्लाइंग किस देकर वीडियो कॉल पर वह अपना प्यार जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट का यह वीडियो काफी चर्चा में है और लोग इस पर खूब प्यार लुटाते हुए नजर आए। कहा जा रहा है कि वह अपने बच्चों और पत्नी से बात कर रहे थे। ऐसे में वह अपने बच्चों को एंटरटेन करने के लिए तरह-तरह के फेस एक्सप्रेशन भी दे रहे थे।

वीडियो पर लोग कर रहे खूब कमेंट्स

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को देखकर एक यूजर ने कहा, काश ऐसा ही कोई मेरी जिंदगी में भी आए।” दूसरे ने कहा अनुष्का के लिए उनका प्यार वाकई काफी ड्रीमी है तो एक ने कहा फैमिली मैन विराट कोहली।

RCB को मिली जीत

गौरतलब है कि आईपीएल 2024 के छठे मैच में रॉयल चैलेंज बैंगलोर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरी और जीत भी दर्ज की। इस मैच में विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। अभी हाल ही में आईपीएल शुरू होने से पहले वह लंदन से लौटे हैं जहां अनुष्का शर्मा अपने दूसरे बच्चे अकाय को जन्म दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026