---Advertisement---

Ind vs Pak ICC ODI World Cup 2023: मैच के बाद विराट से जर्सी लेने पर निशाने पर आए पाक कप्‍तान बाबर आजम, वसीम अकरम ने यूं लताड़ा

IND vs PAK ICC World Cup 2023 : भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला गया। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। वर्ल्ड कप के इतिहास में साल 1992 से पाकिस्तान भारत के खिलाफ ओडीआई वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीता। इस तरह भारत का पाकिस्तान के ऊपर ...

Read more

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 15, 2023 8:03 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs PAK ICC World Cup 2023 : भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला गया। जिसमें भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया। वर्ल्ड कप के इतिहास में साल 1992 से पाकिस्तान भारत के खिलाफ ओडीआई वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीता। इस तरह भारत का पाकिस्तान के ऊपर दबदबा कायम रहा। लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मैच एक बाद विराट कोहली ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अपनी जर्सी साइन करके गिफ्ट की। विराट-बाबर का ये मोमेंट सोशल मीडिया पर खूब सुखियां बटोर रहा है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को ये रास नहीं आया। वसीम अकरम इस बात से नाराज़ नजर आए की बाबर ने बीच मैदान पर विराट ने जर्सी क्यों ली। उन्होंने कहा कि ये आज करने का दिन नहीं था।

दरअसल वसीम अकरम पाकिस्तानी टीवी चैनल में पैनल में बतौर एक्सप्रेट बैठे हुए थे। ऐसे में एक फैन ने उनसे सवाल पूछा कि बाबर ने बीच मैदान में विराट से जर्सी ली। एक तरफ इतनी बुरी हार के बाद पाकिस्तानी आवाम दुखी है और ये सबके सामने टी शर्ट ले रहे हैं।

ऐसे में वसीम अकरम ने फैन की बात पर सहमति जताते हुए कहा,” आज दिन नहीं था की इतना बड़ा मैच गवांने के बाद आप सबके सामने टी शर्ट गिफ्ट लें। जब मैंने इसे देखा तो ऐसा ही कहा..आप अगर ऐसा करना ही कहते थे और आपके चाचा के लड़के ने कहा था की विराट की टी शर्ट लानी है तो आप मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में जाकर ले सकते थे। सबके सामने ऐसा नहीं करना चाहिए था।”

भारत ने पाकिस्तान को धोया

भारत बनाम पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को बुरी तरह धोया। भारत ने पाकिस्तान को 191 पर ऑल आउट कर दिया। भारतीय गेंदबाजों के आगे कोई भी पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं टिक पाया। जवाबी पारी में भारत ने 35 वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से जडेजा, हार्दिक , सिराज, कुलदीप और बुमराह ने 2-2 विकेट चटकाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026

Leave a Comment