---Advertisement---

Rishabh Pant को एम्बुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान मीडिया पर भड़की बहन, कहा- ‘इंसानियत नहीं है क्या’, देखें Video

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कल देहरादून से मुंबई के अस्पताल में आगे के इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन इस दौरान जब उन्हें कल देहरादून के अस्पताल से बाहर लाया गया तब मीडिया कर्मियों पर ऋषभ पंत की बहन भड़क उठी और उन्हें गुस्से में देखा ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 5, 2023 2:16 अपराह्न

Rishabh Pant
Follow Us
---Advertisement---

Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को कल देहरादून से मुंबई के अस्पताल में आगे के इलाज के लिए ले जाया गया। लेकिन इस दौरान जब उन्हें कल देहरादून के अस्पताल से बाहर लाया गया तब मीडिया कर्मियों पर ऋषभ पंत की बहन भड़क उठी और उन्हें गुस्से में देखा गया। अब ऋषभ पंत की बहन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पंत की बहन को आया गुस्सा

ऋषभ पंत को कल पहले हवाई जहाज से ले जाना था पर उनकी हेल्थ कंडीशन ठीक न होने की वजह से एयर एम्बुलेंस से देहरादून से मुंबई लेकर जाया गया। इस बीच जब उन्हें मैक्स हॉस्पिटल से एम्बुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था। तब मीडिया कर्मियों ने फोटो और वीडियो लेने के चक्कर में भीड़ जमा दी थी। लेकिन उस दौरान ऋषभ पंत के साथ उनकी बहन भी थी लेकिन उन्होंने उस दौरान मीडिया कर्मियों के ऊपर भड़क गई और बोली कि, ‘इंसानियत नहीं है क्या आपलोगों में।’

Also Read: ASIA CUP 2023 में एक ही ग्रुप में है भारत और पाकिस्तान, एशिया क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष JAY SHAH ने किया ऐलान

यहां देखें वीडियो:

मुंबई के अस्तपताल में होना है ऑपरेशन

ऋषभ पंत जो की एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए थे उनके लिगामेंट का एक बड़ा ऑपरेशन होना जिसकी खबर BCCI ने दी है। ऋषभ पंत को कार एक्सीडेंट में कुछ जगह गहरी चोट आई है इस लिए अब उन्हें मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। जहां पर उनके लिगामेंट का ऑपेरशन होगा और पंत अब BCCI टीम की निगरानी में रहेंगे।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Virat Kohli

अप्रैल 17, 2026