Yashasvi Jaiswal: मंगलवार को क्रिकेट प्रेमियों को एक नहीं, बल्कि दो तूफानी बल्लेबाजों की धाकड़ बैटिंग देखने को मिली। एमआई यानी मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को वैभव सूर्यवंशी के साथ यशस्वी जायसवाल ने भी अपने बल्ले से बुरी तरह से मारा। इतना मारा कि गेंदबाजों ने हार मान ली और 11 ओवरों में 150 रन लुटा दिए। गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आरआर की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी। मगर किसी को नहीं पता था कि अब एक बड़ा तूफान आने वाला है, जिसमें एमआई के सभी गेंदबाजों की धुलाई होगी। मुकाबले के बाद यशस्वी जायसवाल ने स्पेशल प्लानिंग की जानकारी दी।
यशस्वी जायसवाल ने मैच जीतने के बाद बताई अपनी खास योजना
आरआर के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मैच जीतने के बाद कहा, ‘मेरे मन में एक प्लान था, क्योंकि पावरप्ले के सिर्फ 3 ओवर ही बचे थे। मैं सोच रहा था कि मैं किन बॉलर्स को टारगेट कर सकता हूं और कुछ ओवरों में कैसे रन बना सकता हूं। जब मैंने दीपक को आते देखा, तो मुझे लगा कि मैं उन पर अटैक कर सकता हूं। फिर, जब बुमराह आए, तो मुझे लगा कि शायद वैभव उनका सामना कर सकते हैं, और मैं किसी और को टारगेट करूंगा। मैं लगातार सोच रहा था कि किस बॉलर पर अटैक करूं और कौन से शॉट्स खेलूं।’
यशस्वी जायसवाल ने जीता ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का खिताब
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरआर के धाकड़ बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एमआई के खिलाफ 32 बॉलों में 77 रनों की धांसू इनिंग खेली। इस दौरान उन्होंने 4 गगनचुंबी सिक्स लगाए और आखिर तक नाबाद रहे। इस दमदार पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का खिताब दिया गया। साथ ही आईपीएल 2026 में सबसे अधिक रन बनाने के लिए उन्हें ऑरेंज कैप भी मिल गई। उनकी इस पारी की बदौलत आरआर ने मैच को 27 रनों से जीत लिया। इस जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स अब प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। आरआर ने अब तक आईपीएल में 3 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। ऐसे में सोशल मीडिया पर हर तरफ राजस्थान रॉयल्स का ही जलवा है। कप्तान रियान पराग की भी काफी तारीफ हो रही है।






