---Advertisement---

Aditya L1 ने सूर्य की ओर बढ़ाया एक और कदम, ISRO बोला- सफल रहा तीसरा ऑर्बिट एडजस्टमेंट

Aditya L1: आदित्य एल1 अब पृथ्वी की तीसरी ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है। ISRO ने बताया कि कक्षा संबंधी तीसरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 10, 2023 4:26 अपराह्न | Updated: सितम्बर 10, 2023 7:20 अपराह्न

Aditya L1
Follow Us
---Advertisement---

Aditya L1: भारत का पहला सोलर मिशन आदित्य एल1 (Aditya L1) तेजी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, अभी भी इसे अपने लक्ष्य तक पहुंचने में करीब 4 महीने का समय लग जाएगा। ISRO (Indian Space Research Organisation) लगातार इस पर नजर बनाए हुआ है। इसी बीच आदित्य एल1 ने सूर्य की ओर एक और कदम बढ़ा दिया है।

आदित्य एल1 ने अपना तीसरा ऑर्बिट एडजस्टमेंट पूरा कर लिया है। यानी मिशन पृथ्वी की दूसरी ऑर्बिट छोड़ अब तीसरे ऑर्बिट में प्रवेश कर गया है।जिससे अब यह धरती से करीब 70 हजार किलोमीटर दूर पहुंचा चुका है। इससे पहले 5 सितंबर (मंगलवार) को आदित्य L1 ने पृथ्वी की दूसरी ऑर्बिट को पूरा किया था। तब मिशन ने 40,225 किलोमीटर की दूरी पूरी की थी।

आदित्य-एल1 ने पूरी की 70 हजार KM की दूरी

ISRO ने मिशन को लेकर ये नई जानकारी दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर तीसरे ऑर्बिट एडजस्टमेंट की जानकारी देते हुए ISRO ने बताया कि बेंगलुरु स्थित ISTRAC ने तीसरी बार सफलतापूर्वक आदित्य एल-1 की कक्षा को बढ़ा दिया है। अब यह तीसरी ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है।

ISRO ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान मॉरीशस, बेंगलुरु, एसडीएससी-शार और पोर्ट ब्लेयर में ISRO के ग्राउंड स्टेशनों ने उपग्रह को ट्रैक किया। प्राप्त की गई नई कक्षा 296 किमी x 71767 किमी है। अगला युद्धाभ्यास (ईबीएन#4) 15 सितंबर, 2023 को लगभग 02:00 बजे के लिए निर्धारित है।”

2 सितंबर को लॉन्च हुआ था मिशन

बता दें कि आदित्य-एल 1 (Aditya L1 Mission) भारत का पहला सोलर मिशन है, जो सूर्य का अध्ययन करेगा। 2 सितंबर को 11 बजकर 50 मिनट पर इसे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। आदित्य-एल1 मिशन को सूर्य के पांच लैग्रेंज बिंदुओं में से L1 पर स्थापित किया जाएगा। जहां से यह सूर्य के निर्बाध दृश्य को देख पाएगा। पृथ्वी से L1 की दूरी लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।         

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026