---Advertisement---

2026 में AI Agent आपकी Job लेगा! Gartner का Prediction: 80% Customer Service AI से

AI Agent: 2026 में एआई एजेंट कई सेक्टरों में नौकरियों को खत्म कर सकते हैं। वैश्विक अनुसंधान और सलाहकार फर्म गार्टनर ने इस संबंध में भविष्यवाणी की है। इससे लोगों के बीच नौकरी जाने का डर बढ़ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 1, 2026 1:24 अपराह्न

AI Agent
Follow Us
---Advertisement---

AI Agent: आजक एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का नाम सुनते या पढ़ते हुए लोगों को डर लग रहा है। एआई इस साल सैंकड़ों की संख्या में नौकरी खत्म कर सकता है। इससे हर क्षेत्र में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। एआई का तेजी से विस्तार लोगों के लिए सहायक बनने की बजाय उनका रिप्लेसमेंट बन रहा है। आईटी, एजुकेशन और हेल्थकेयर तक में एआई एजेंट अपनी क्षमता दिखा रहा है। ऐसे में गार्टनर कंपनी ने एक खतरनाक भविष्य की है, जिससे नौकरी सेक्टर में तहलका मच सकता है।

Gartner का Prediction: 80% Customer Service AI से

Gartner की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2026 में 80 फीसदी से अधिक कंपनियां अपनी कस्टमर सर्विस को एआई के साथ इंटीग्रेड कर सकती है। साथ ही कई कंपनियां एआई एजेंट को नए रोल में पेश करने की योजना बना रही हैं। इस वजह से कस्टमर सर्विस सेक्टर में नौकरियां कम हो सकती हैं। हालांकि, गार्टनर की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि एआई एजेंट पूरी तरह से कस्टमर सर्विस में एआई एजेंट रिप्लेस नहीं करेगा। दरअसल, कई मामलों में सोशल इंटेलीजेंस और कठिन फैसलों को लेना पड़ता है।

AI Agent: मल्टी-एजेंट सिस्टम

बता दें कि एआई एजेंट खुद से फैसला ले सकता है। साथ ही एक्शन ले सकता है और एआई एजेंट का काम सिर्फ लोगों के सवालों का जवाब देना नहीं होता है, बल्कि उनके द्वारा बताए गए कामों को पूरा करना भी होता है। मल्टी-एजेंट सिस्टम में एक साथ कई सारे एआई एजेंट काम करते हैं। अधिकतर मालमों में इनकी भूमिका अलग-अलग होती है।

ह्यूमन-एआई सहयोग

यह तो आप जानते ही होंगे कि एआई एजेंट खुद से ही सोचते हैं और कई मामलों में खुद ही फैसला लेते हैं। ऐसे में जब किसी स्थिति में एआई सोचना, रिसर्च और ऑटोमेशन का काम करें और इंसान उस मामले में फैसला लेना और इमोशनल जिम्मेदारी को संभाले, तो उसे ह्यूमन-एआई सहयोग कहते हैं।

क्या है एजेंट्स के काम का भविष्य

ऐसे में काफी लोगों में डर है कि एआई एजेंट इंसानों की जगह ले लेंगे। मगर भविष्य में एआई इंसानों के कई कठिन टास्क को खत्म कर सकते हैं। हालांकि, इंसानों के रोल को समाप्त करना मुश्किल है। इसमें बेसिक डेटा एंट्री और कस्टमर सर्विस का टास्क खत्म हो जाएगा। मगर इसमें भी इंसानों का रोल रहेगा। एआई एजेंट आने वाले टाइम में हर सेक्टर में होंगे, जो कि कर्मचारियों की संख्या में कमी कर सकते हैं। मगर उनके सहयोगी के तौर पर काम करेंगे।

एआई एजेंट: डिजिटल सहकर्मी या नौकरी के हत्यारे? 2026 में क्या होगा?

उधर, 2026 में एआई एजेंट लोगों के डिजिटल सहयोगी बनेंगे या फिर नौकरी छीनने वाले? एआई एजेंट कर्मचारियों की जॉब्स वहां खत्म करेंगे, जहां इंसानों का काम कम है। जैसे-कस्टमर सर्विस, बेसिक रिपोर्टिग और डेटा एंट्री। हालांकि, सेल्स, मार्केटिंग, एचआर, फाइनेंस और टेक सेक्टरों में एआई एजेंट इंसानों के सहयोगी साबित हो सकती है। ऐसे में साफ है कि 2026 में एआई एजेंट सभी की नौकरी खत्म नहीं करेगा। जो एआई एजेंट्स को सहयोगी के तौर पर लेगे, वो मार्केट में आगे जाएंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

कल का मौसम 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026