---Advertisement---

AI Impact Summit 2026: एआई समिट में तीन भारतीय कंपनियों ने उतारे एआई मॉडल और ऐप, जानें क्या हैं खूबियां; PM Modi ने कही ये बात

AI Impact Summit 2026: गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मौके पर कहा कि एआई समिट में तीन भारतीय कंपनियों ने अपने एआई मॉडल और ऐप लॉन्च किए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 19, 2026 11:47 पूर्वाह्न

AI Impact Summit 2026
Follow Us
---Advertisement---

AI Impact Summit 2026: एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सेक्टर में दुनिया भारत की ताकत देख रही है। दिल्ली में 5 दिन का एआई इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है। भारत मंडपम में दुनिया के कई देशों के नेता और टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल हो रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई के इस महासम्मेलन में भारत की बढ़ती एआई शक्ति का भी जिक्र किया। साथ ही भारत के युवाओं का टैलेंट, एनर्जी कैपेसिटी और पॉलिसी क्लैरिटी पर भी अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत एआई में एक मजबूत भविष्य देखता है। पीएम ने आगे बताया कि तीन भारतीय कंपनियों ने अपने एआई मॉडल और ऐप लॉन्च किए हैं।

AI Impact Summit 2026 में पेश हुए 3 देसी एआई मॉडल्स

भारत मंडपम में जोरो-शोरों से एआई इम्पैक्ट समिट 2026 चल रहा है। ऐसे में 3 भारतीय कंपनियों ने अपने दमदार एआई मॉडल लॉन्च किए।

  • सर्वम एआई- एआई समिट में सर्वम एआई ने बड़े पैमाने के आधारभूत एआई मॉडल पेश किए हैं। यह एआई मॉडल टेक्स्ट, स्पीच और विजन क्षमता वाले मॉडल हैं, जिनमें 30B और 105B जैसे बड़े पैरामीटर मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने अपना एआई ऐप भी उतारा है। कंपनी ने एआई पावर्ड स्मार्ट ग्लासेज सर्वम काजे और अन्य एआई ऐप/फीचर्स दिखाए, जो स्थानीय भाषाओं और उपयोग के लिए बनाये गये हैं।
  • Gnani.ai- ज्ञानी एआई स्पीच मॉडल भारतीय स्टार्टअप ने Vachana STT नाम का नया भाषण पहचान मॉडल लॉन्च किया है। यह भारत की भाषाई विविधता को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है और वास्तविक दुनिया के वातावरण में तेज, विश्वसनीय काम करता है।
  • भारतजेन- भारतजेन ने एआई मॉडलों का ग्रुप लॉन्च किया है। Sovereign AI मॉडल को आईआईटी बॉम्बे और BharatGen ने “PARAM 2” जैसे 17-बिलियन पैरामीटर बहुभाषी मॉडल जारी किया है, जो 22 भारतीय भाषाओं का समर्थन करता है और भारत के उद्योग/सरकार/सेवा उपयोगों के लिए डिजाइन किया गया है।

यही वजह है कि पीएम मोदी ने इन भारतीय एआई मॉडलों का एआई समिट में नाम लिया। ये सभी मॉडल्स यूजर्स को कई तरह से फायदा दे सकते हैं।

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में पीएम मोदी ने कही ये बात

वीरवार को एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘भारत AI में एक मजबूत भविष्य देखता है। हमारे पास टैलेंट, एनर्जी कैपेसिटी और पॉलिसी क्लैरिटी है। मुझे आप सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि इस समिट में तीन भारतीय कंपनियों ने अपने एआई मॉडल और ऐप लॉन्च किए हैं। ये मॉडल हमारे युवाओं का टैलेंट दिखाते हैं, मैं आप सभी को भारत में डिजाइन और डेवलप करने, दुनिया और इंसानियत तक पहुंचाने के लिए इनवाइट करता हूं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 13, 2026

Heatwave Alert 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

OPPO Reno 16

अप्रैल 13, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

कल का मौसम 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 13, 2026