---Advertisement---

Airtel AI Protection: एयरटेल यूजर्स को बड़ी सौगात, अब OTP फ्रॉड से मिलेगा छुटकारा; जानें कैसे कस्टमर्स को होगा बड़ा फायदा

Airtel AI Protection: फोन पर इनकमिंग कॉल्स के जरिए साइबर अपराधी बैंकिंग ओटीपी को लेने का प्रयास करते हैं। मगर अब एयरटेल यूजर्स को इससे राहत मिल सकती है। एयरटेल ने एआई पावर्ड प्रोटेक्शन की सुविधा पेश की है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 11, 2026 5:52 अपराह्न

Airtel AI Protection
Follow Us
---Advertisement---

Airtel AI Protection: यह तो आप जानते ही होंगे कि एआई के बढ़ते ट्रेंड के बीच लोगों के साथ ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। ऐसे में एआई का गलत इस्तेमाल कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। ऐसे में एयरटेल ने साइबर अपराध से निपटने के लिए अपने कस्टमर्स के लिए एक एआई पावर्ड सुरक्षा की सुविधा पेश की है। आए दिन स्पैम कॉल्स के जरिए सैंकड़ों लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। यही वजह है कि बुधवार को टेलीकॉम कंपनी ने एक खास सॉल्यूशन पेश किया है। ऐसे में नई सुविधा ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड से जुड़े बैंक फ्रॉड के तेजी से बढ़ते खतरे से रियल टाइम सुरक्षा देता है। ऐसे में एयरटेल एआई प्रोटेक्शन की सुविधा स्कैमर्स के लिए काल साबित हो सकती है।

Airtel AI Protection से कस्टमर्स को मिलेगी बड़ी राहत

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के मुताबिक, साइबर अपराधी या धोखेबाज लोग डिलीवरी जैसी रोजमर्रा की सर्विस के लिए ओटीपी की जरूरत का फायदा उठाते हैं, और कस्टमर को बैंकिंग ट्रांजैक्शन ओटीपी शेयर करने के लिए धोखा देते हैं। ऐसे में लोगों की जिंदगीभर की कमाई एक झटके में गायब हो जाती है और कस्टमर्स का अकाउंट खाली हो जाता है।

कैसे काम करेगा एआई पावर्ड प्रोटेक्शन फीचर

एयरटेल एआई प्रोटेक्शन यूजर्स को काफी बड़ी राहत दे सकता है। नई सुविधा के जरिए ओटीपी रिक्वेस्ट से जुड़े संदिग्ध पैटर्न का पता लगाया जा सकता है। रियल टाइम में एक्टिविटी को एनालाइज करता है। अगर कोई लेन-देन रिस्की लगता है, तो यूजर्स को अलर्ट करता है। किसी खतरनाक इनकमिंग कॉल के दौरान बैंक ओटीपी का पता चलता है, तो एयरटेल कस्टमर को फ्रॉड अलर्ट चेक के साथ बताता है कि कॉल पर रहते हुए बैंकिंग लेन-देन ओटीपी पाने की मंजूरी देने के खतरे के बारे में क्या हो सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि नई तकनीक एआई पावर्ड इंटेलिजेंस और इंसानी फैसले के साथ मिलकर कस्टमर्स को अपनी सुरक्षा रखने में पूरी मदद करता है।

एयरटेल एआई प्रोटेक्शन बैंकिंग फ्रॉड से देगा बड़ी सुरक्षा

उधर, एयरटेल एआई पावर्ड प्रोटेक्शन को लेकर एयरटेल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शाश्वत शर्मा ने कहा, ‘हम एयरटेल को एक सेफ नेटवर्क बनाने के मिशन पर हैं। इस दिशा में काम करते हुए, हमने महसूस किया है कि डिजिटल ट्रांजैक्शन को सुरक्षित करने में वन-टाइम पासवर्ड की बुनियादी भूमिका के बावजूद, क्रिमिनल तरीकों से अक्सर उनके असर को कम किया जा रहा है। इसलिए, हमें एयरटेल के नेटवर्क लेयर में एक बड़े बदलाव की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है, जिसे बैंकिंग फ्रॉड से सुरक्षा को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

कल का मौसम 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026