---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro आईफोन 16 प्रो से कितना अलग होगा? लीक में कैमरा मॉड्यूल, बैटरी समेत इन स्पेसिफिकेशन्स पर आया बड़ा अपडेट

Apple iPhone 17 Pro: एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट आईफोन 16 प्रो से कितना अलग होगा? लीक में कैमरा मॉड्यूल, बैटरी समेत कई स्पेसिफिकेशन्स पर बड़ा अपडेट आया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 7, 2025 5:27 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro: ऐसी पूरी संभावना जताई जा रही है कि इस साल सितंबर में आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। ऐसे में इस अपकमिंग सीरीज के टॉप मॉडल्स को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो Apple iPhone 17 Pro वेरिएंट्स में कई तरह के बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मॉडल आईफोन 16 प्रो से काफी अलग हो सकता है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। Apple iPhone 17 Pro Price पर भी जमकर सर्च देखा जा रहा है। एप्पल आईफोन 17 प्रो की कीमत में कुछ इजाफा होने की संभावना है।

Apple iPhone 17 Pro के कैमरे में होगा यह खास चेंज

लीक मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आने वाले एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट आईफोन 16 प्रो मॉडल से डिजाइन के मामले में काफी जुदा हो सकता है। आईफोन 17 प्रो में एलिम्यूनियम फ्रेम के साथ बैक में ग्लास पैनल मिल सकता है। जबकि आईफोन 16 प्रो में टाइटेनियम फ्रेम का यूज किया गया था। इसके साथ ही आईफोन 17 प्रो के बैक साइड पर कैमरा सेटअप नए अवतार में दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरा सेटअप आईफोन 16 प्रो के मुकाबले काफी बड़ा रखा जा सकता है। Apple iPhone 17 Pro Price 1.35 लाख रुपये से स्टार्ट होने की आशंका लगाई जा रही है। एप्पल आईफोन 17 प्रो की कीमत 1.50 लाख रुपये तक जा सकती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
स्क्रीन6.9 इंच
बैटरी4000mAh
रिफ्रेश रेट120Hz
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो में मिल सकती है ज्यादा पावरफुल बैटरी

हालिया खबरों में दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro वेरिएंट में बैटरी क्षमता में बढ़ोतरी मिल सकती है। आईफोन 16 प्रो में फिलहाल 3500mAh के आसपास बैटरी पावर मिलती है। मगर आईफोन 17 प्रो में 4000mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि टेक कंपनी आईफोन 17 प्रो मॉडल में 48MP का टेलीफोटो कैमरा सेंसर जोड़ सकती है। आईफोन 16 प्रो 12MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसके अलावा लीक खबरों में बताया जा रहा है कि आईफोन 17 प्रो मॉडल में 24MP का सेल्फी लेंस दिया जा सकता है। जबकि आईफोन 16 प्रो में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। एप्पल आईफोन 17 प्रो की कीमत आईफोन 16 प्रो से अधिक रहने की उम्मीद है। फिलहाल अभी तक इस संबंध में कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G vs iPhone 18 Pro Max

फ़रवरी 27, 2026

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G

फ़रवरी 26, 2026

OPPO Reno 15

फ़रवरी 26, 2026