---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: क्या 9 सितंबर को लॉन्च होगी एप्पल की नई आईफोन सीरीज? डिस्प्ले, बैटरी से लेकर कैमरे तक में मिलेंगे ये टॉप फीचर्स

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में डिस्प्ले, बैटरी और कैमरे में खास बदलाव होने की अटकले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इसकी बड़ी डिटेल सामने आई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 10, 2025 10:51 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: पिछले काफी सालों से एप्पल अपनी नई आईफोन स्मार्टफोन सीरीज को सितंबर महीने में ही लॉन्च कर रही है। अगर इस बार भी कंपनी ने पुराना ट्रेंड फॉलो किया, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट सितंबर में दस्तक दे सकता है। अभी तक कई मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग जानकारी सामने आ चुकी है। साथ ही कई लीक्स में दावा किया गया है कि एप्पल इस बार एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में काफी बड़े बदलाव कर सकता है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date in India

‘Hindustan Times’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल अपनी नई आईफोन स्मार्टफोन सीरीज को सितंबर 2025 में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 हो सकती है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 169999 रुपये से स्टार्ट हो सकती है। मगर अभी सारी सूचना सिर्फ अटकलों पर आधारित है। इसकी सटीक कीमत लॉन्च के दौरान ही सामने आ सकती है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की डिस्प्ले और बैटरी में क्या होगा खास?

जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max स्मार्टफोन में पहले से अधिक दमदार डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी इसमें 6.9 इंच की OLED स्क्रीन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट जोड़ सकती है। इसके अलावा डिस्प्ले में बढ़िया ब्राइटनेस और एफपीएस यानी फ्रेम पर सेकेंड मिलने की उम्मीद है। इससे आईफोन के ग्राफिक्स भी काफी बेहतर हो सकते हैं। वहीं, बैटरी की बात करें, तो इसमें 4900mAh की बैटरी दी जा सकती है। बैटरी एफिशियंसी AI पावर्ड टेक्नोलॉजी से लैस हो सकती है। साथ में 35W का वायर्ड फास्ट चार्जर मिलने की संभावना है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4900mAh
चार्जर35W
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के कैमरे में मिलेंगे ये स्पेक्स

उधर, Apple iPhone 17 Pro Max स्मार्टफोन के कैमरे में 48MP का ट्रिपल सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं, फ्रंट में 24MP का सेल्फी लेंस धमाकेदार एंट्री मार सकता है। टेक कंपनी एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में OIS, ऑटो फोकस, डिजिटल जूम के साथ AI पावर्ड फीचर्स भी जोड़ सकती है। फिलहाल एप्पल ने कुछ भी औपचारिक नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026