---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro का इंतजार कर रहे फैन्स के लिए आई बुरी खबर, इस बार भी नहीं मिलेगी यह खास सहूलियत; लीक्स ने मचाया तहलका

Apple iPhone 18 Pro: एप्पल आईफोन 18 प्रो में इस सुविधा को शामिल नहीं किया जाएगा, जिससे यूजर्स को निराशा हो सकती है। मगर फिर भी इसकी लीक्स ने इंटरनेट पर धमाल मचाया हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 5, 2026 12:02 अपराह्न

Apple iPhone 18 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 18 Pro: अभी तो अप्रैल ही चल रहा है और सितंबर का महीना आने में अभी काफी वक्त है। मगर फिर भी इंटरनेट पर आईफोन की नई आगामी सीरीज ट्रेंड में बनी हुई। जहां एक ओर, एप्पल आईफोन 18 प्रो को लेकर कई सारी रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें कई यूनिक और दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं, दूसरी तरफ, कुछ हालिया लीक्स में बताया गया है कि टेक कंपनी एक बार फिर से आईफोन प्रेमियों को निराश कर सकती है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बार भी आईफोन में यह खास सुविधा नहीं मिलेगी।

एप्पल आईफोन 18 प्रो में नहीं मिलेगा ब्लैक कलर का विकल्प

ताजा रिपोर्ट्स पर यकीन करें, तो दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो में कई नए कलर्स के विकल्प दिए जा सकते हैं। मगर एक बार फिर से ब्लैक रंग का आईफोन मार्केट में नहीं आएगा। एप्पल ने काले रंग के आईफोन को रद्द कर दिया है। ऐसे में इस खबर के सामने आते ही आईफोन प्रेमियों के बीच निराशा पैदा हो गई है।

वहीं, कुछ अन्य लीक्स में दावा किया गया है कि ए20 प्रो चिपसेट के साथ इनहाउस चिप को भी शामिल करने की योजना है। कंपनी इसमें नया ओएस यानी ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस 27 भी जोड़ सकता है। इससे यूजर्स को काफी बढ़िया स्पीड और परफॉर्मेंस मिलने की संभावना है। इसमें 8जीबी रैम के साथ 512जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी शामिल करने की उम्मीद है। ऐसे में गेमर्स भी इस अपकमिंग आईफोन में सहजता के साथ गेमिंग एक्सपीरियंस का आनंद उठा पाएंगे।

एप्पल आईफोन 18 प्रो को स्पेशल बनाएंगी ये खूबियां

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 18 प्रो में बड़ी बैटरी क्षमता को जोड़ा जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई लीक्स की मानें, तो इसमें 5000mAh की बैटरी पावर देखने को मिल सकती है, जिससे आईफोन यूजर्स की पुरानी शिकायत दूर हो सकती है। वहीं, अगर कैमरा सेटअप की बात करें, तो कंपनी इसमें 48एमपी का ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल रख सकती है। इसमें 48एमपी का प्राइमरी कैमरा, 48एमपी का अल्ट्रावाइड और 48एमपी का टेलीफोटो सेंसर आ सकता है। आगे की तरफ 24एमपी का फ्रंट शूटर मिलने की आशंका जताई जा रही है। मगर अभी तक फोन निर्माता ने इसे लेकर कुछ भी फाइनल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Xiaomi 17 Max

मई 23, 2026

Realme 16T

मई 22, 2026

Oppo Find X9s

मई 22, 2026

Oppo Find X9 Ultra

मई 21, 2026

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 20, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 20, 2026