सबसे बड़ा अपडेट! Apple iPhone 18 Pro Max की इन 3 खूबियों से हमेशा के लिए बदल जाएगा यूजर एक्सपीरियंस; क्या कीमतों में होगी बढ़ोतरी?

Apple iPhone 18 Pro Max: सोशल मीडिया पर लेटेस्ट लीक्स में बताया जा रहा है कि अपकमिंग एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स मॉडल का दाम वर्तमान के आईफोन 17 प्रो मैक्स की तुलना में ज्यादा रखा जा सकता है।

Apple iPhone 18 Pro Max

Photo Credit: Google

Apple iPhone 18 Pro Max: इंटरनेट पर काफी खोजबीन करते हैं, तो आपने अभी तक एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स की कई लीक्स को पढ़ा या सुना होगा। अभी इसके लॉन्च में काफी वक्त है, जी हां, टेक कंपनी का अपना सेट फंडा है कि वह अपनी नई आईफोन सीरीज को सितंबर में लॉन्च करती है। मगर अपकमिंग आईफोन मॉडल की खूबियां काफी टाइम से सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। ऐसे में इसके 3 फीचर्स सभी आईफोन चलाने वाले यूजर्स को नया अनुभव प्रदान कर सकते हैं।

नई ए20 प्रो चिपसेट

ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स में नया प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें ए20 प्रो चिपसेट को शामिल कर सकती है, जोकि एप्पल की सबसे ताकतवर चिप होने की उम्मीद लगाई जा रही है। यह 2एनएम यानी नैनो मीटर तकनीक पर बनाई गई है, ऐसे में यह काफी शानदार परफॉर्मेंस प्रदान कर सकती है। साथ ही एआई फीचर्स और गेमिंग में भी सुधार मिलने की संभावना है।

कैमरे में बड़ा अपग्रेड

हालिया लीक्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स के बैक पैनल पर प्राइमरी कैमरा लाइट के हिसाब से एडजस्ट होने वाली क्षमता से लैस हो सकता है। साथ ही कम लाइट फोटोग्राफी में बहुत बेहतर सुधार हो सकता है। कुलामिलाकर डीएसएलआर जैसा फोटोग्राफी एक्सपीरियंस आने का अनुमान है।

डिजाइन और बैटरी में खास अपग्रेड

वहीं, एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स को लेकर बताया जा रहा है कि इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से अधिक आकर्षक हो सकता है। इसमें छोटा डायनामिक आइलैंड या अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी की सुविधा देखने को मिल सकती है। ऑवरऑल लुक थिकर रह सकता है, मगर मजबूती बढ़िया दी जी सकती है। साथ ही कंपनी इसमें 5200mAh की बैटरी क्षमता दे सकती है, जिससे यूजर्स की बड़ी शिकायत दूर होने की संभावना है। इसमें मॉडेम सी 2 चिप मिल सकती है, जोकि फोन की सेफ्टी और एफिशियंसी बढ़ाने में मदद कर सकती है।

क्या प्राइस में होगा इजाफा? जानें लॉन्च डिटेल

उधर, आगामी एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स की कीमत की बात करें, तो बताया जा रहा है कि कंपनी इसमें थोड़ी बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। ऐसे में प्रो मैक्स मॉडल का शुरुआती दाम 169990 रुपये रखा जा सकता है। जबकि इसे सितंबर तक इंडिया समेत ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, अभी तक इस बाबत कुछ भी औपचारिक नहीं हुआ है।

Exit mobile version