---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir के दर्शन करने का अनोखा अवसर, जेब से नहीं लगेगा एक भी रुपया

Ayodhya Ram Mandir: यूपी की राम नगरी यानी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामलला विराजमान हो चुके हैं। राम भक्तों में रामलला के दर्शन करने के लिए काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस वक्त हर कोई अयोध्या जाकर भव्य राम मंदिर में रामलला ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 25, 2024 12:02 अपराह्न

Ayodhya Ram Mandir
Follow Us
---Advertisement---

Ayodhya Ram Mandir: यूपी की राम नगरी यानी अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हो चुका है। अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में रामलला विराजमान हो चुके हैं। राम भक्तों में रामलला के दर्शन करने के लिए काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस वक्त हर कोई अयोध्या जाकर भव्य राम मंदिर में रामलला को एक बार देखना चाहता है।

ऐसे में अयोध्या में इस वक्त भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। यही वजह है कि हर किसी का राम मंदिर का दर्शन कर पाना मुश्किल हो रहा है। मगर एक तरीका है, जिसकी मदद से आप आसानी से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। जी हां, गूगल इसमें आपकी मदद कर सकता है। देखिए क्या है पूरी डिटेल।

Ayodhya Ram Mandir दर्शन के लिए Google करेगा मदद

आपको बता दें कि अयोध्या राम मंदिर की वर्चुअल सैर के लिए दिग्गज टेक कंपनी गूगल आपकी सहायता करेगी। गूगल की इस फ्री सर्विस का फायदा उठाकर आप आराम से राम नगरी अयोध्या के धार्मिक स्थल घूम सकते हैं। साथ ही राम मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको कही भी जाने की जरूरत नहीं है, न ही कोई पैसे खर्च करने की जरूरत है। आपका स्मार्टफोन आपको घर बैठे-बैठे ये सुविधा देगा।

Ayodhya Ram Mandir दर्शन के लिए Google Earth आएगा काम

धर्म नगरी अयोध्या घूमने के लिए आपको स्मार्टफोन में Google Earth ऐप डाउनलोड करना होगा। आप इस ऐप का उपयोग लैपटॉप और कंप्यूटर में भी कर सकते हैं। गूगल की इस सर्विस की वजह से आप दुनिया की वर्चुअल सैर कर सकते हैं। आप जिस लोकेशन की सैर करना चाहते हैं Google Earth में उस लोकेशन को सर्च करें।

Google Earth में उपयोग करें Street View फीचर

गूगल अर्थ ऐप में अगर आप अयोध्या घूमना चाहते हैं तो सर्च में अयोध्या सर्च करें। इसके बाद स्ट्रीट व्यू फीचर की बदौलत आप अयोध्या की सभी जगहों पर वर्चुअल सैर कर सकते हैं। इसमें आपको एकदम असली फोटो नजर आएगी। ऐसे में आप गूगल अर्थ के जरिए राम मंदिर के दर्शन कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस ऐप में 3D व्यू फीचर का भी लाभ उठा सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sridhar Vembu

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

iQOO Z11x 5G

फ़रवरी 27, 2026

Motorola Edge 50 Pro

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026