---Advertisement---

Bharat Taxi: Ola, Uber और Rapido के नखरे बंद, बचत शुरु! भारत टैक्सी से ऐसे करें सस्ते में ऑटो, कैब और बाइक बुक

Bharat Taxi: यात्रियों और ड्राइवर्स के फायदे के लिए भारत सरकार 'भारत टैक्सी ऐप' लेकर आयी है। ये Ola, Uber और Rapido के मुकाबले सस्ती और ज्यादा फायदेमंद हैं। आप भी इस सस्ती राइड के लिए भारत टैक्सी ऐप को यहां से डाउनडोल कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 5, 2026 12:52 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 5, 2026 1:26 अपराह्न

Bharat Taxi
Follow Us
---Advertisement---

Bharat Taxi: देश के बड़े शहरों में अकसर लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए Ola, Uber और Rapido ऐप के जरिए ओटो, बाइक और कैब  बुक करके जाते हैं। लेकिन अकसर उन्हें   अचानक बड़े हुए दामों से परेशान होना पड़ता है। वहीं,  ड्राइवर्स को भी कम पैसे और ज्यादा मेहनत जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। उन्हें अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा कमीशन के रुप में इन कंपनियों को देना पड़ता है। यात्रियों और ड्राइवर्स की इन्हीं बढ़ती हुई समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार  भारत टैक्स ऐप लेकर आ गई है। इसे  5 फरवरी को लॉन्च कर दिया जाएगा। इसके आते ही ओला, उबर और रैपिडो जैसी प्राइवेट कंपनियां मनमाने दाम नहीम वसूल सकेंगी।

पैसों की बचत  के लिए  भारत टैक्सी ऐप को आसान प्रक्रिया से  डाउनलोड करके इसका लाभ उठा  सकते हैं।

  1. एंड्रॉयड फोन यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Bharat Taxi टाइप करना होगा। इसके बाद अपनी जरुरत हिसाब से Cab, Auto और Bike को टाइप करके डाउनलोड करना होगा।
  2. एप्पल का आईफोन यूज करने वाले यूजर्स ऐप स्टोर पर जाकर “Bharat Taxi” सर्च करके डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. भारत टैक्सी ऐप डाउन के बाद अपने फोन नंबर और जीमेल के साथ रजिस्ट्रेशन करें। ओटीपी वेरिफाई करने के बाद ही आगे का प्रोसेस होगा।
  4. भारत टैक्सी के रजिस्ट्रेशन के बाद सर्विसेज, लाइव, टिकट और प्रोफाइल जैसे ऑप्शन दिखेंगे। यहां पर आप अपना एड्रेस सेव कर सकते हैं। डिसेबिलिटी लोगों को अलग से उनकी सुविधा के अनुसार स्पेशल सर्विस दी जाएगी।
  5. राइड बुक करने के लिए ‘Where would you like to go’ पर जाकर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने जाने के स्थान को डालना होगा। आप अपनी सुविधा के अनुसार कैब, बाइक और ओटो को बुला सकते हैं।
  6. भारत टैक्सी बुक करते हुए जो किराया दिखएगा वहीं, देना होगा। मौसम या फिर समय के अनुसार ये नहीं बदलेगा।

 

भारत टैक्सी ड्राइवर को क्या फायदा होगा?

भारत टैक्सी ऐप का फायदा सिर्फ यात्रियों को ही नहीं होगा। बल्कि ड्राइवर्स के लिए ये बहुत ही अच्छा ऐप है। क्योंकि भारत टैक्सी ओला, उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों की तरह बहुत ज्यादा कमीशन नहीं वसूलेगा.

  1. भारत टैक्सी चलाने वाले ड्राइवर्स को पूरे दिन कंपनी को सिर्फ 30 से 35 रुपए देने होंगे।
  2. भारत टैक्सी को कार का मालिक बनाने के लिए कंपनी उन्हें शेयर दे रही है। जिसका लाभ उनके अकाउंट में जाएगा।
  3. ड्राइवर्स को 5 लाख का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और 5 लाख का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा मिल रहा है। भारत सरकार टैक्सी ड्राइवर के परिवार और उनके भविष्य का पूरा ध्यान रख रही है।
  4. भारत टैक्सी के ड्राइवर ओला, उबर और रैपिडो को बिना किसी बाधा के भी चला सकेंगे।
  5. कैब ड्राइवर्स की मेहनत का पैसी सीधे उनके अकाउंट में जाएगा।किसी भी तरह की भारी कटौती नहीं होगी।
  6. ड्राइवर्स की मदद के लिए अलग से हेल्प लाइन नंबर चलाए जाएंगे। जिसमें वो अपनी समस्याओं को शेयर कर सकेंगे।
  7. वहीं, भारत टैक्सी के यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्हें इमरजेंसी कॉल, पुलिस हेल्प लाइन, लाइव ट्रैकिंग, इमरजेंसी कॉल जैसी तमाम सारी सुरक्षाएं मिलेंगी।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026