---Advertisement---

ChatGPT Plus टैक्स फाइलिंग को ऐसे करता है आसान, बना सकता है आपको जीरे से हीरो

ChatGPT Plus: ओपनएआई (OpenAI) का चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) अब धीरे-धीरे कई क्षेत्रों में अपनी क्षमता दिखा रहा है। ऐसे में अकाउंट का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। 31 मार्च 2024 से पहले हर करदाता अपने टैक्स की गणना करके इनकम टैक्स (Income Tax) रिटर्न फाइल करना चाहता है। ऐसे में काफी टैक्सपेयर्स अपने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 19, 2024 2:07 अपराह्न | Updated: जनवरी 19, 2024 4:38 अपराह्न

ChatGPT Plus
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT Plus: ओपनएआई (OpenAI) का चैटबॉट चैटजीपीटी (ChatGPT) अब धीरे-धीरे कई क्षेत्रों में अपनी क्षमता दिखा रहा है। ऐसे में अकाउंट का क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। 31 मार्च 2024 से पहले हर करदाता अपने टैक्स की गणना करके इनकम टैक्स (Income Tax) रिटर्न फाइल करना चाहता है।

ऐसे में काफी टैक्सपेयर्स अपने अकाउंटेंट की मदद लेते हैं। हालांकि, अपने टैक्स की गणना और टैक्स की बचत एक इंसान खुद भी कर सकता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एआई चैटबॉट चैटजीपीटी प्लस (ChatGPT Plus) की।

ChatGPT Plus करेगा Income Tax मैनेजमेंट

आपको बता दें कि इनकम टैक्स मैनेजमेंट के लिए चैटजीपीटी प्लस एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। चैटजीपीटी प्लस टैक्स की गणना और टैक्स की बचत करने में सक्षम है। इस तरीके से उन लोगों को फायदा होगा, जो करदाता खुद से टैक्स कैलकुलेट करते हैं, मगर उन्हें इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। इस एआई टूल के जरिए आप पैसा बचा सकते हैं और इस प्रक्रिया को आसान बना सकते हैं। जानिए तरीका।

इनकम और कटौती का विश्लेषण करें

  • यहां पर सबसे पहले अपने इनकम से जुड़े दस्तावेज और रसीदें चैटजीपीटी प्लस पर अपलोड करें।
  • इसे कर कटौती के आधार पर अपनी आय और व्यय को कैटेगराइज करने के लिए कहें।
  • चैटजीपीटी प्लस मेडिकल खर्च, होम लोन ब्याज और धर्म से जुड़े कार्यों के लिए दिया गया योगदान जैसी योग्य कटौतियों की पहचान कर सकता है।

टैक्स देनदारी का अनुमान लगाएं

  • चैटजीपीटी प्लस के साथ अपनी इनकम और कटौती की जानकारी साझा करें।
  • इसके बाद चैटजीपीटी प्लस आपके द्वारा दी गई जानकारी को मौजूदा टैक्स कानूनों और ब्रैकेट के आधार पर आपकी अनुमानित टैक्स देनदारी की गणना कर सकता है।
  • ऐसा करके आपको अपने संभावित कर बोझ को समझने और उसके अनुसार योजना बनाने में मदद मिलती है।

टैक्स बचत के अवसरों की पहचान करें

  • यहां पर आप चैटजीपीटी प्लस से अपनी आय और वित्तीय स्थिति के आधार पर टैक्स-बचत टिप्स के लिए पूछ सकते हैं।
  • चैटजीपीटी प्लस आपके रिटायरमेंट योगदान को बढ़ाने, टैक्स सुविधा वाले खातों में निवेश करने या फिर किसी विशेष कटौती का दावा करने जैसी रणनीतियों का सुझाव दे सकता है।
  • यहां पर आपको बता दें कि पर्सनल सलाह के लिए किसी टैक्स सलाहकार की राय जरूरी है।

टैक्स फॉर्म तैयार करें

  • चैटजीपीटी प्लस आपको जरूरी जानकारी के लिए संकेत देकर और फील्ड को ऑटोमेटिक रूप से भरने के द्वारा बुनियादी टैक्स फॉर्म भरने में मदद कर सकता है।
  • ऐसा करके टैक्स कैलकुलेशन की प्रक्रिया आसान हो जाती है। साथ ही गलतियां होने की संभावना कम हो जाती है।

टैक्स नियमों पर अपडेट रहें

  • इनकम टैक्स के नए नियमों और नीति परिवर्तनों के बारे में अपडेट रहने के लिए चैटजीपीटी प्लस के सिग्नल्स को फॉलो करें।
  • इस तरह से चैटजीपीटी प्लस आपको टैक्स रणनीतियों को आसान बनाने और संभावित तौर पर पैसे बचाने में सहायता कर सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026