---Advertisement---

दुनिया के सबसे बड़े वीडियो गेम में शुमार Cyberpunk 2077 को मुफ्त में खेलने का आखिरी मौका, जाने कैसे

Cyberpunk 2077 : वीडियो गेम लवर्स ने कभी ना कभी Cyberpunk 2077 गेम को खेला जरुर होगा। ये इकलौता ऐसा गेम माना जाता है, जिसकी लॉन्चिग का गमर्स को काफी बेसब्री से इंतजार था। CD Projekt के इस गेम से लोगों को काफी उम्मीदें थी। यही वजह है कि, ये दुनिया के सबसे प्रसिद्ध वीडियो ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 31, 2024 12:03 अपराह्न

Cyberpunk 2077
Follow Us
---Advertisement---

Cyberpunk 2077 : वीडियो गेम लवर्स ने कभी ना कभी Cyberpunk 2077 गेम को खेला जरुर होगा। ये इकलौता ऐसा गेम माना जाता है, जिसकी लॉन्चिग का गमर्स को काफी बेसब्री से इंतजार था। CD Projekt के इस गेम से लोगों को काफी उम्मीदें थी। यही वजह है कि, ये दुनिया के सबसे प्रसिद्ध वीडियो गेम में शुमार हुआ। लेकिन अपनी कमियों के कारण लंबे समय तक नहीं टिक सका। इस वीडियो गेम को जल्दबाजी में लॉन्च करने जैसे आरोप लगे।

Cyberpunk 2077 गेम से गेम लवर्स का जुड़ाव

इस गेम को पोलैंड की CD Projekt कंपनी ने बनाया है। इससे पहले ये गेम कंपनी साल 2015 में विचर 3 गेम को लेकर आयी थी। जिसे काफी पसंद किया गया। इस गेम ने कई सारे अवॉर्ड जीते। Cyberpunk 2077 को लेकर भी गेम लवर्स को कुछ ऐसी ही उम्मीदें थी। लेकिन ये उतना असर नहीं कर सका। कमियों के चलते कंपनी को कई सारे गेमर्स के पैसे भी लौटाने पड़े थे। लेकिन उसके बाद इसमें कमियों को दूर किया गया। जिसके बाद दुनिया के ये सबसे सफल गेम में शुमार वीडियो गेम बन गया।

Cyberpunk 2077 को मुफ्त में खेलने का मौका

अगर आप भी इस गेम को खेलना चाहते हैं तो CD Projekt आपको ये मौका फ्री में दे रहा है। इसकी जानकारी गेम के आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से दी गई थी। यह दुनिया भर में PlayStation 5 और Xbox सीरीज X/S पर उपलब्ध होगा। ये एक फ्री में मिलने वाला ट्रायल है। इसे यूजर्स 28 मार्च को रात 8:30 बजे से लेकर 1 अप्रैल को दोपहर 12:29 बजे तक मुफ्त में खेल सकते हैं। 1 अप्रैल के बाद से इसे गेमर्स नहीं खेल सकेंगे। आप एक बार में पूरे पांच घंटे ही इसे खेल सकते हैं। गेम का समय खत्म होने पर गेमप्ले लॉक हो जाएगा। इसे जारी रखने के लिए आपको गेम खरीदना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026

Vivo X500 Pro Max

अगस्त 31, 2026

iPhone Ultra Fold

अगस्त 31, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026