---Advertisement---

Electricity Bill: अगर आपका मकान मालिक भी ले रहा है ज्यादा बिल तो इस तरह पकड़े झोल, अब कोई नहीं बना सकेगा बेवकूफ

Electricity Bill: गर्मियां शुरु होते ही लोगों पर इसकी दोहरी मार पड़ती हुई नजर आती है। एक तरह चिलचिलाती गर्मी तो वहीं दूसरी तरफ बढ़ता हुआ बिजली का बिल लोगों को परेशान कर देता है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर, फ्रिज और पंखें के साथ-साथ उन तमाम तरह की इलेक्ट्रोनिक सामानों का ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 16, 2023 5:58 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Electricity Bill: गर्मियां शुरु होते ही लोगों पर इसकी दोहरी मार पड़ती हुई नजर आती है। एक तरह चिलचिलाती गर्मी तो वहीं दूसरी तरफ बढ़ता हुआ बिजली का बिल लोगों को परेशान कर देता है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर, फ्रिज और पंखें के साथ-साथ उन तमाम तरह की इलेक्ट्रोनिक सामानों का इस्तेमाल करते हैं। जिससे उन्हें बढ़ती हुई गर्मी से राहत मिल सके। जिसके कारण उनका बिल बहुत ज्यादा आता है। अगर ऐसे में आप भी ज्यादा बिल के आने से परेशान हो चुके हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। आपको बता दें, वैसे गर्मी में ज्यादा बिल आना स्वाभाविक है लेकिन अगर अचानक से आपका बिल बहुत ज्यादा आने लगा है तो आपको इसकी जांच करना आवश्यक है। ये समस्या किराए के मकान में रहने वाले लोगों के साथ बहुत ज्यादा आती है। मेट्रो सिटी में जो लेग रहते हैं वो अकसर इस बात की शिकायत करते हैं कि, उनका बिल सामान्य से बहुत अधिक आ रहा है। अगर आप बहुत ही कम चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन उनके बा भी आपका बिल बहुत ज्यादा आ रंहा तो इसके दो कारण हो सकते हैं। इसका एक कारण ये होता है कि, एक तो आपके सबमीटर में मकान मालिक की तरफ से कुछ किया गाया है दूसरा ये कि आपका मीटर किसी खराबी के कारण गलत रीडिंग बता रहा है। इसका आपको ध्यान रखना पड़ेगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि, इस स्थिति से निबटने के लिए आपको क्या करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Manipur के इंफाल में एक बार फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने कैबिनट मंत्री के घर में लगाई आग

खपत को करें चेक

अगर आपका बिल पहले से बहुत ज्यादा आने लगा है तो सबसे पहले आपको अपनी खपत को चेक करना चाहिए कि, पहले के मुकाबले आप कितनी आपूर्ति कर रहे हैं। अगर आपकी आपूर्ति के अलावा आपको बहुत ज्यादा बिल आ रहा है तो आपको मीटर चेक कराना चाहिए।

पहले वाले बिल से तुलना

अगर आप ये देखना चाहते हैं कि, आपके बिल में पहले से लेकर अब ज्याा बलाव आ रहा है तो अपने पहले बिल की तुलना पुराने बिल से करनी चाहिए। इससे आपको पता चल जाएगा कि, आपका बिजली का खर्च पहले के मुकाबले कितना बदल गया है।

अगल सब-मीटर

बिजली का बिल चेक करने के लिए आप अपना एक अलग सबमिटर भी लगवा सकते हैं और जांच कर सकते हैं कि, दोनों मीटर में अगर अलग-अलग रीडिंग आ रही है तो जिस मीटर में ज्यादा रीडिंग आ रही है उसमें किछ गड़बड़ी है। इन तरीकों को आजमाकर आप अपने मी़ट की जांच कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Ration Card के खोने पर न लें टेंशन, बस इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर बनवाएं डुप्लीकेट कार्ड

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 24, 2026

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026