---Advertisement---

Elon Musk फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, 24 घंटे में हुआ 1.98 अरब डॉलर का इजाफा

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। अभी तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बर्नार्ड अरनॉल्ट से एलन मस्क ने उनका अरबपति नंबर वन ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 1, 2023 9:34 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एक बार फिर उलटफेर देखने को मिला है। दरअसल टेस्ला, स्पेसएक्स और ट्विटर जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। अभी तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति रहे बर्नार्ड अरनॉल्ट से एलन मस्क ने उनका अरबपति नंबर वन का ताज छीन लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, टेस्ला के शेयर में 1 महीने में 25 फ़ीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है जिसकी वजह से उनकी दौलत में बंपर इजाफा हुआ है।

एक बार फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

ब्लूमबर्ग के लगातार अपडेट होने वाले बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, 187 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क ने एक बार फिर अरबपतियों की लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त कर लिया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क की कुल संपत्ति 187.1 अरब डॉलर है। वही दूसरे नंबर पर विराजमान बर्नार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति 185.3 अरब डॉलर बताई जा रही है। बता दें कि, बीते 24 घंटों में एलन मस्क की नेटवर्थ में 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि फ्रांसीसी कारोबारी अर्नाल्ट को 5.35 अरब डॉलर का घटा हुआ है।

Also Read: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर में होगी महापंचायत’, तय की जाएगी आगे की रणनीति

एक पायदान खिसके गौतम अडानी

अगर भारतीय कारोबारियों की बात की जाए तो, इसमें गौतम अडानी को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। पिछले कुछ समय से अडानी ग्रुप कंपनियों के शेयर लगातार गिरते जा रहे हैं जिसकी वजह से गौतम अडानी की दौलत में काफी गिरावट देखी गई है। मौजूदा समय में गौतम अडानी 18 वें पायदान से खिसक कर 19 वें पायदान पर आ चुके हैं। ऐसे में अब वह चीनी कारोबारी से पीछे होते हुए एशिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी नहीं रहे हैं। मौजूदा समय में उनकी कुल संपत्ति 61.3 अरब डॉलर है। वहीं मुकेश अंबानी की बात की जाए तो उनकी दौलत में भी गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि, मई के महीने में उनकी दौलत में 1.73 अरब डॉलर की गिरावट हुई है। ऐसे में अब उनकी कुल संपत्ति 84.7 अरब डॉलर हो गई है।

Also Read: Weather News: तपती गर्मी से मिलेगी राहत! इन राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026