---Advertisement---

Elon Musk: Instagram, Facebook डाउन होने पर टेस्ला प्रमुख ने ली चुटकी, कहा- ‘हमारे सर्वर काम कर रहे हैं’

Elon Musk: दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक मेटा (Meta) ने एक बार फिर अपने यूजर्स की परेशानियां बढ़ा दी। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि मंगलवार रात को करीब 9 बजे के आसपास फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड डाउन हो गया। मेटा के सर्वर में खराबी होने की ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 6, 2024 10:54 पूर्वाह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक मेटा (Meta) ने एक बार फिर अपने यूजर्स की परेशानियां बढ़ा दी। अगर आप नहीं जानते तो आपको बता दें कि मंगलवार रात को करीब 9 बजे के आसपास फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड डाउन हो गया। मेटा के सर्वर में खराबी होने की वजह से विश्वभर में यूजर्स को लॉगइन करने में दिक्कत आने लगी। ऐसे में अरबपति कारोबारी और एक्स (ट्विटर) के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने मेटा पर तंज कसते हुए निशाना साधा।

Elon Musk ने तंज कसते हुए उड़ाया Meta का मजाक

एलन मस्क ने एक्स प्लेटफॉर्म पर अपनी आधिकारिक पोस्ट में लिखा, ‘अगर आप यह पोस्ट पढ़ रहे हैं, तो इसका कारण यह है कि हमारे सर्वर काम कर रहे हैं।‘ इसके साथ ही एलन मस्क ने एक अन्य पोस्ट में एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्स को सलाम करते हुए इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड के प्रतीक के तौर पर तीन पेंगुइन खड़े नजर आ रहे हैं।

Meta का सर्वर डाउन होने पर मिली लाखों शिकायतें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि लगभग 3 लाख से अधिक फेसबुक और 47 हजार से ज्यादा दुनियाभर पर इंस्टाग्राम पर शिकायतें मिली। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि व्हॉट्सऐप बिजनेस ऐप्लिकेशन में भी काफी परेशानी देखी गई।

कुछ समय बाद ठीक हो गया सर्वर

मगर लगभग एक घंटे बाद इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड्स की सर्विस को एक बार फिर से बहाल कर दिया गया। वहीं, इस संबंध में मेटा ने कहा कि सर्वर में आई तकनीकी खराबी को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। हालांकि, मेटा ने ये नहीं बताया कि सर्वर में किस वजह से परेशानी आई थी। इंस्टाग्राम, फेसबुक और थ्रेड्स के डाउन होने पर एक्स प्लेटफॉर्म पर मीम्स की बाढ़ आ गई। यूजर्स ने जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026