---Advertisement---

Flipkart Big Billion Day Sale 2023: फ्लिपकार्ट सेल में 80 प्रतिशत तक की छूट के साथ मिलेंगे स्मार्टफोन! Oppo,  Vivo सहित शामिल हैं ये ब्रांड

Flipkart Big Billion Day Sale 2023: भले ही फ्लिपकार्ट की तरफ से इस सेल की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन सेल की शुरूआत से पहले ई-कॉमर्स साइट ने इससे जुड़े पोस्टर्स शेयर करना शुरू कर दिया है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 23, 2023 4:34 अपराह्न

Flipkart Big Billion Day Sale 2023
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Billion Day Sale 2023: फ्लिपकार्ट बहुत जल्द ग्राहकों के त्योहारी  सीजन को सुनहरा बनाने के लिए एक गजब की सेल लेकर आ रहा है। वैसे तो इसकी तारीख की जानकारी ई-कॉमर्स साइट की तरफ से नहीं दी गई है लेकिन फ्लिपकार्ट पर इस सेल को लेकर बहुत सारी जानकारी पोस्टर्स के जरिये मिल चुकी है। हाल ही में फ्लिपकार्ट पर बताया गया है कि सेल में स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को कितने प्रतिशत तक की छूट दी जा सकती है। हम यहां आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं।

स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे बंपर ऑफर्स

Flipkart की इस Big Billion Day Sale में ग्राहकों को स्मार्टफोन खरीदने पर तमाम तरह की छूट दी जाएंगी। दी गई जानकारी के अनुसार यहां चुनिंदा बैंकों के कार्ड से भुगतान करने पर ऑफर्स दिए जाएंगे। साथ में एक्सचेंज की सुविधा भी देखने को मिलेगी। वहीं जिन लोगों के पास ज्यादा बजट नहीं है उनके लिए भी यहां नो-कॉस्ट- ईएमआई का विकल्प खुला रहेगा। सेल के दौरान 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की मासिक किस्तों पर फोन लेने का ऑप्शन मिलेगा।

इन ब्रांड्स के फोन होंगे रिवील

फ्लिपकार्ट पर एक और पेज टीज किया गया है। जिससे पता चल रहा है यहां 28 सितंबर से मोबाइल फोन्स रिवील होना शुरू हो जाएंगे। इसमें साफ देखा जा सकता है। 28 सितंबर को मोटोराला का फोन रिवील होगा तो 29 और 30 सितंबर को विवो और इनफिनिक्स अपने फोन की झलक पेश करेंगे। साथ ही 8 अक्टूबर को ओप्पो अपना फोन रिवील करेगा। इसके बीच वाले दिनों में भी कई कंपनियों के फोन फ्लिपकार्ट के माध्यम से लॉन्च किए जाएंगे। जिसका मतलब साफ है कि ग्राहकों को लेटेस्ट स्मार्टफोन्स सस्ते में खरीदने का मौका मिलेगा।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now