---Advertisement---

Flipkart Big Dussehra Sale 2023: दशहरा सेल में सैमसंग सहित इन स्मार्टफोन्स पर हो रही ऑफर्स की बारिश, देखें बेस्ट डील

Flipkart Big Dussehra Sale 2023: फ्लिपकार्ट की दशहरा सेल में मोटोरोला, सैमसंग सहित इस कंपनी के स्मार्टफोन पर अच्छी खासी छूट ऑफर की जा रही है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: अक्टूबर 21, 2023 6:42 अपराह्न

Flipkart Big Dussehra Sale 2023
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Dussehra Sale 2023: अगर आप उन लोगों में से हैं जो फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल से शॉपिंग करना मिस कर गए हैं लेकिन सस्ती कीमतों पर स्मार्टफोन खरीदने की चाहत पाले हुए हैं तो फ्लिपकार्ट पर दशहरा सेल का आयोजन हो चुका है। फिलहाल ये सेल प्लस मेंबर्स के लिए लाइव की गई है। इसमें कुछ स्मार्टफोन्स को शानदार ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

प्लस मेंबर्स के लिए लाइव हुई सेल

फ्लिपकार्ट की दशहरा सेल प्लस कस्टमर्स के लिए लाइव हो चुकी है। सेल से सस्ते में शॉपिंग करने का शानदार मौका मिल रहा है। इसमें ICICI बैंक के कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट कैशबैक लिया जा सकता है। यह सेल आम ग्राहकों के लिए 22 अक्टूबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर तक चलने वाली है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G मिल रही है आधे की छूट

सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन को फ्लिपकार्ट पर आधे से भी ज्यादा के डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इस पर 53 फीसदी की छूट प्रदान की जा रही है। इसकी असल कीमत वैसे तो 74999 रुपये है लेकिन सेल में ये 34999 रुपये में लिया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो इस पर 40000 हजार रुपये की तगड़ी छूट मिल रही है। इस पर ICICI बैंक के कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट का भी लाभ लिया जा सकता है।

MOTOROLA Edge 40 पर कितनी छूट?

मोटोरोला का ये फोन भी इस फेस्टिव सीजन को खास बना सकता है। क्योंकि इसको भी असल की जगह कम दाम में सेल के लिए उपलब्ध करवाया गया है। इस फोन को लेने पर 22 प्रतिशत की छूट मिल रही है। छूट के बाद इसकी कीमत 26999 रुपये रह जाती है हालांकि, इसकी असली कीमत 34999 रुपये है। इस पर बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। कुछ चुनिंदा बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर इंस्टेंट छूट का लाभ लिया जा सकता है।

Google Pixel 7a पर ऑफर्स

गूगल की पिक्सल 7 सीरीज के तहत आने वाले इस फोन आप 18 प्रतिशत की छूट के साथ त्योहारों के सीजन में घर ला सकते हैं। इसकी असली कीमत 43999 रुपये है लेकिन फिलहाल प्रभावी कीमत 35999 रुपये है। यानी इसकी शॉपिंग आपको हजारों रुपये की सीधे तौर पर बचत करवा सकती है। इस फोन को 33500 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ भी लिया जा सकता है लेकिन इसमें आपको फ्लिपकार्ट की टर्म एंड कंडीशन को भी पूरा करना होगा।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026

Oppo Reno X

अक्टूबर 16, 2026

iPhone 18

अक्टूबर 15, 2026

OnePlus 16

अक्टूबर 14, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

अक्टूबर 12, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 10, 2026