---Advertisement---

Flipkart Big Saving Days Sale: iPhone 15 Plus के साथ कई स्मार्टफोन और गैजेट्स पर बंपर बचत, इस दिन से मिलेगा फायदा

Flipkart Big Saving Days Sale: फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में iPhone 15 Plus समेत कई मोबाइल को कम दाम पर खरीद सकते हैं। जानिए सेल की सभी जानकारी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 16, 2024 1:13 अपराह्न

Flipkart Big Saving Days Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Saving Days Sale: जानी-मानी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर साल के अंत में अक्सर सेल शुरू होती है। ऐसे में कंपनी ने इस बार भी सेल की घोषणा कर दी है। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) 20 से 25 दिसंबर 2024 तक जारी रहेगी। काफी लोग ऑनलाइन सामान खरीदना पसंद करते हैं। ऐसे में उनके लिए यह सेल काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इस सेल में ग्राहकों को ढेर सारे प्रोडक्ट कम दाम पर मिल जाएंगे। इस तरह से यहां से खरीदारी करने का मतलब है बचत ही बचत।

Flipkart Big Saving Days Sale में ऑफर्स

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) में मोबाइल्स, स्मार्ट गैजेट्स, होम और फर्नीचर आइटम्स को सस्ते में अपना बना सकते हैं। फ्लिपकार्ट ने अपनी आधिकारिक साइट पर बताया है कि इस सेल में ‘शॉपिंग भी और सेविंग भी’ का लाभ मिलेगा। इसमें आईफोन 15 प्लस के साथ कई फोन कम दाम पर ले सकते हैं। साथ ही स्मार्ट गैजेट जैसे – स्मार्टवॉच और चार्जर पर भी छूट का फायदा ले सकते हैं। इसमें स्मार्टवॉच 999 रुपये, पावरबैंक पर 50 फीसदी का ऑफ, चार्जर और केबल्स पर 70 प्रतिशत तक की बचत के साथ अन्य प्रोडक्ट्स पर अच्छी सेविंग हो सकती है।

Flipkart Big Saving Days Sale में स्मार्टफोन पर डील्स

iPhone 15 Plus फोन को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) में 18 फीसदी कम कीमत पर खरीदा सकता है। इसका असली दाम 79900 रुपये है। मगर छूट के बाद इसकी कीमत 64999 रुपये रह जाती है। साथ में कैशबैक और बैंक ऑफर्स का लाभ भी मिल सकता है।

CMF by Nothing Phone 1 फोन को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) से खरीदने पर 25 फीसदी की बचत हो सकती है। इसे 19999 रुपये के साथ लिस्ट किया गया है। मगर डील में इसे 14999 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। इस पर बचत के साथ ही कैशबैक, बैंक और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठाया जा सकता है।

Vivo T3 Pro 5G फोन को फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) में 16 प्रतिशत सस्ता खरीदा जा सकता है। इसे 29999 रुपये की बजाय 24999 रुपये में बुक कर सकते हैं। इस तगड़े फोन पर भी कैशबैक, बैंक और एक्सचेंज ऑफर का फायदा मिल सकता है।

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल की खास जानकारी

अगर आप ऑनलाइन सेल का इंतजार करते रहते हैं तो फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल से लाभ ले सकते हैं। इस सेल में आईफोन के साथ कई प्रीमियम स्मार्टफोन को भी कम दाम पर ले सकते हैं। हालांकि, सेल के लिए आपको फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026