---Advertisement---

Flipkart Big Saving Days Sale: iPhone से लेकर Smartwatches तक पर मिलेगा तगड़ा ऑफ, इंस्टेंट डिस्काउंट का भी मिल सकता है फायदा

Flipkart Big Saving Days Sale: क्रिसमस के पास आते ही फ्लिपकार्ट ने अपनी साइट पर नई सेल पेश कर दी है। इसमें आईफोन समेत कई फोन्स कम दाम पर मिलेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 19, 2024 6:07 अपराह्न

Flipkart Big Saving Days Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Saving Days Sale: फेमस ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर सेल का सीजन एक बार फिर आ गया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल का नाम Flipkart Big Saving Days Sale है। इस सेल के पोस्टर पर क्रिसमस टोपी रखी गई है। ऐसे में यह सेल खासतौर पर क्रिसमस को लेकर लाई गई है। फ्लिपकार्ट की इस सेल की शुरुआत 20 दिसंबर से होगी और 25 तारीख तक जारी रहेगी। वेबसाइट पर iPhone, स्मार्टफोन से लेकर स्मार्टवॉच तक पर धांसू ऑफर मिलेगा।

Flipkart Big Saving Days Sale में मोबाइल्स पर छूट

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में कई सारे मोबाइल्स पर लुभावना ऑफर दिया जाएगा। इसमें iPhone 15 Plus 128 GB मॉडल पर 19 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके साथ CMF by Nothing Phone 1 128 GB वेरिएंट मॉडल पर 25 प्रतिशत का ऑफ दिया जाएगा। वहीं, Vivo T3 Pro 5G फोन पर 16 फीसदी की बचत होगी। इसके अलावा Poco M6 5G फोन खरीदने पर 29 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा।

स्मार्ट गैजेट्स को Flipkart Big Saving Days Sale से सस्ते में खरीदें

ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में स्मार्ट गैजेट्स पर भी बंपर सेविंग की जा सकती है। इसमें मोबाइल स्पीकर्स सिर्फ 599 रुपये से मिल सकते हैं। टॉप स्मार्टवॉच को आप 999 रुपये में अपना बना सकते हैं। इसके अलावा गेमिंग कंसोल 15990 रुपये के दाम पर खरीदा जा सकता है।

Flipkart Big Saving Days Sale में फर्नीचर आइटम पर डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में फैशन के प्रोडक्ट्स पर भी अच्छी-खासी बचत हो सकती है। यहां लोगों को कई सारे विकल्प मिल जाएंगे। इसके अलावा होम और फर्नीचर की आइटम पर भी छूट मिलेगी। इसमें घर के लिए बैड, ऑफिस के लिए चैयर्स और कई अन्य चीजों को सस्ते में खरीद सकते हैं।

इंस्टेंट डिस्काउंट का मिलेगा फायदा

अगर किसी प्रोडक्ट के साथ अतिरिक्त फायदा मिल जाए तो काफी बढ़िया हो जाता है। ऐसे में फ्लिपकार्ट इस सेल में 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट देगा। हालांकि, इसका लाभ लेने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा के कार्ड का इस्तेमाल करना होगा।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026