---Advertisement---

Flipkart SASA LELE Sale: iPhone 16 के साथ इन 2 ट्रेंडिंग स्मार्टफोन पर पहली बार तगड़ी छूट, फटाफट उठाएं गोल्डन मौके का फायदा

Flipkart SASA LELE Sale: फ्लिपकार्ट सासा लेले सेल में iPhone 16 के साथ इन 2 ट्रेंडिंग स्मार्टफोन पर पहली बार तगड़ी छूट दी जा रही है। डील में बैंक कार्ड्स के जरिए अतिरिक्त फायदा भी उठाया जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 6, 2025 5:42 अपराह्न

Flipkart SASA LELE Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart SASA LELE Sale: गर्मी के दौरान काफी लोगों के स्मार्टफोन खराब होने शुरू हो जाते हैं। जी हां, इसके पीछे की वजह है फोन की बैटरी का सही ढंग से रखरखाव नहीं करना। अगर आपका भी पुराना फोन सही से काम नहीं कर रहा है, तो आप ‘फ्लिपकार्ट सासा लेले सेल’ का लाभ ले सकते हैं। फ्लिपकार्ट की इस नई सेल में फ्लैगशिप, मिडरेंज से लेकर बजट कैटेगरी तक के फोन MRP से कम प्राइस पर मिल रहे हैं। हम आपके लिए iPhone 16, OnePlus 13R 5G और Vivo T4 5G पर मिल रहे कमाल के ऑफर्स की जानकारी लेकर आए हैं।

Flipkart SASA LELE Sale में iPhone 16 पर 12% की छूट

ऑनलाइन शॉपिंग में फ्लिपकार्ट सासा लेले सेल से आप प्रीमियम iPhone 16 को असली दाम से कम में खरीद सकते हैं। इसकी MRP 79900 रुपये रखी गई है। मगर 12% की छूट के बाद इसकी कीमत गिरकर 69999 रुपये रह जाती है। इस डील में 9000 रुपये से अधिक की सेविंग कर सकते हैं। साइट पर इसे 4.6 स्टार रेटिंग मिली हुई है।

स्पेक्सiPhone 16
चिपसेटApple A18
बैटरी3561 mAh
स्क्रीन6.1 इंच
रियर कैमरा48MP+12MP
सेल्फी कैमरा12MP
Flipkart SASA LELE Sale
Photo Credit: Flipkart

Flipkart SASA LELE Sale में OnePlus 13R 5G पर करें 11% की सेविंग

OnePlus 13R 5G फोन भी प्रीमियम कैटेगरी में आता है। ऐसे में इस धांसू फोन को फ्लिपकार्ट सासा लेले सेल से 11 फीसदी डिस्काउंट के साथ अपना बना सकते हैं। सेल में इसे 44999 रुपये के साथ पोस्ट किया गया है। हालांकि, ऑफर के तहत इसका दाम कम होकर 39967 रुपये रह जाता है। इस डील में हजारों रुपये की बचत हो सकती है।

स्पेक्सOnePlus 13R 5G
चिपसेटQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्क्रीन6.78 इंच
बैटरी6000 mAh
रियर कैमरा50MP+8MP+50MP
सेल्फी कैमरा16MP
Photo Credit: Flipkart

फ्लिपकार्ट सासा लेले सेल में Vivo T4 5G पर 14% का डिस्काउंट

अगर आप Vivo T4 5G स्मार्टफोन पर दांव लगाते हैं, तो आपको Flipkart SASA LELE Sale में 14% की बचत हो सकती है। साइट पर इसकी MRP 27999 रुपये तय की गई है। मगर ऑफर में इसे 23999 रुपये के साथ खरीद सकते हैं। इस डील से आपके हजारों रुपये बच सकते हैं।

स्पेक्सVivo T4 5G
चिपसेटQualcomm Snapdragon 7s Gen 3
स्क्रीन6.77 इंच
बैटरी7300 mAh
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा32MP
Photo Credit: Flipkart

फ्लिपकार्ट सासा लेले सेल में मिलेगा एक्सट्रा फायदा

याद रहे कि Flipkart SASA LELE Sale 1 मई से जारी है और 8 मई 2025 तक चलेगी। इस सेल में स्मार्टफोन को सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं। साथ ही SBI कार्ड्स के जरिए 10 फीसदी का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी ले सकते हैं। इससे डील की कीमत कम हो जाएगी। इसके अलावा इस सेल में कई अन्य प्रोडक्ट्स जैसे- इलेक्ट्रिक आइटम, किचन प्रोडक्ट्स, फैशन एंड ब्यूटी और होम आइटम्स भी सस्ते में खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026