---Advertisement---

बजट और टाइम निकालकर हो जाइए तैयार, जानें कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे मचअवेटेड Samsung Galaxy Unpacked Event

Samsung Galaxy Unpacked Event: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक सैमसंग अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked Event) के लिए तैयार है। सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट 26 जुलाई को साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में फ्लिप फोन, फोल्ड फोन, स्मार्टवॉच, टेबलेट नए ईयरबड्स, ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 25, 2023 4:21 अपराह्न

Samsung Galaxy Unpacked Event
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy Unpacked Event: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक सैमसंग अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट (Samsung Galaxy Unpacked Event) के लिए तैयार है। सैमसंग का सबसे बड़ा इवेंट 26 जुलाई को साउथ कोरिया की राजधानी सिओल में आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में फ्लिप फोन, फोल्ड फोन, स्मार्टवॉच, टेबलेट नए ईयरबड्स, स्मार्ट रिंग और कई अन्य डिवाइसेस को भी लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy Unpacked Event कहां होगा लाइव

सैमसंग के इस बड़े इवेंट को देखने के लिए कंपनी की आधिकारिक साइट और यूट्यूब चैनल पर जाना होगा। ये इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे लाइव किया जाएगा। इस बार इस इवेंट की एक अलग बात ये है कि कंपनी इसे पहली बार अपने घर पर आयोजित कर रही है। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था। सैमसंग का ये इवेंट इस साल का दूसरा गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट है।

Samsung Galaxy Unpacked Event की जानकारी

आपको बता दें कि सैमसंग ने इससे पहले अमेरिका, लंदन, सऊदी अरब, चीन और बैंकॉक में आयोजित किया गया था। ऐसे में सैमसंग पहली बार अपनी होम कंट्री यानी साउथ कोरिया में आयोजित किया जा रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 5

इस फोल्ड फोन में 7.6 इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। ये फुलएचडी प्लस अमोल्ड स्क्रीन होगी। इसमें 120hz की रिफ्रेश रेट मिलेगी। साथ ही इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन गार्ड भी मिलेगा। इसमें 4400mah की बैटरी के साथ 45वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy Z Flip 5

सैमसंग के इस फ्लिप फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। ये डिवाइस 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसे चलाने के लिए 3800mah की बैटरी और 33वाट का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है। इसमें फास्ट प्रोसेसर मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि इसमें 12जीबी रैम के साथ 512जीबी स्टोरेज मिलेगी।

Samsung Galaxy Watch 6 Series

इस दमदार स्मार्टवॉच में काफी एडवांस फीचर्स दिए जा सकते है। दावा किया जा रहा है कि इसमें एप्पल स्मार्टवॉच वाला एक फीचर भी दिया जा सकता है। इसमें 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026