---Advertisement---

Google LUMIERE: टेक्स्ट से बना सकेंगे शानदार वीडियो! गूगल की लेटेस्ट तकनीक के दीवाने हो जाएंगे क्रिएटर्स

Google LUMIERE: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल लगातार टेक्नोलॉजी का विकास कर रही है। इसी दिशा में गूगल अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) यानी एआई क्षेत्र में गूगल ने एक बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, दरअसल गूगल ने एक नया एआई मॉडल Google LUMIERE पेश किया ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 27, 2024 11:01 पूर्वाह्न

Google LUMIERE
Follow Us
---Advertisement---

Google LUMIERE: तकनीकी दुनिया की दिग्गज कंपनी गूगल लगातार टेक्नोलॉजी का विकास कर रही है। इसी दिशा में गूगल अपने कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) यानी एआई क्षेत्र में गूगल ने एक बड़ा तोहफा दिया है।

जी हां, दरअसल गूगल ने एक नया एआई मॉडल Google LUMIERE पेश किया है। आपको बता दें कि गूगल का नया एआई मॉडल टेक्स्ट टू वीडियो और इमेज टू वीडियो मॉडल है। इस एआई टूल की मदद से आप किसी भी टेक्स्ट से वीडियो और किसी भी फोटो से वीडियो क्रिएट कर सकते हैं।

Google LUMIERE कैसे काम करता है?

आपको बता दें कि Google LUMIERE एक स्पेस टाइम यू नेट आर्किटेक्चर पर काम करता है। ये एआई मॉडल वीडियो के हर फ्रेम को एक साथ जेनरेट करता है। ऐसे में फ्रेम के हिसाब से पूरी वीडियो तैयार होती है। इस एआई मॉडल को टेक्स्ट और वीडियो डेटा पर ट्रेन किया गया है। इसी वजह से ये किसी भी टेक्स्ट और इमेज को वीडियो के तौर पर जेनरेट करता है।

Google LUMIERE की खासियत

  • इस एआई मॉडल में टेकस्ट लिखकर वीडियो बनाई जा सकती है।
  • इसमें किसी भी फोटो के जरिए मोशन वीडियो क्रिएट की जा सकती है।
  • आप किसी फोटो के स्टाइल को कॉपी करते हुए उसके जैसी फोटो बना सकते हैं।
  • इस एआई टूल की मदद से फोटो को एनिमेट कर सकते हैं।
  • वीडियो एडिटिंग के लिए इसकी मदद ले सकते हैं।

Google LUMIERE का कैसे करें इस्तेमाल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अभी ये एआई मॉडल विकसित होने की स्टेज में है। मगर इसके बाद भी आप इसे गूगल एआई (Google AI) प्लेटफॉर्म पर उपयोग कर सकते हैं। गूगल एआई प्लेटफॉर्म पर जाकर आपको LUMIERE पर जाना होगा।

इसके बाद वीडियो बनाने के लिए क्रिएट के बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वीडियो का एक टॉपिक सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद वीडियो के लिए कुछ टेक्स्ट लिखना होगा। ऐसा करने के बाद ये मॉडल कुछ ही समय में वीडियो क्रिएट हो जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026