---Advertisement---

Google Meet पर बदलने वाला यूजर्स का वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस, जानें लेटेस्ट लीक डिटेल

Google Meet: फेमस सर्च इंजन प्लेटफॉर्म गूगल अपने मीटिंग ऐप में जल्द ही फुल एचडी वीडियो कॉलिंग फीचर लाने वाला है। इसके बाद यूजर्स का वीडियो कॉलिंग का अनुभव पहले से बेहतर हो जाएगा। जानें कंपनी ने क्या कहा है।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 12, 2023 10:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Google Meet: तकनीक की दुनिया में आ रहे नए अपडेट टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में दुनिया का सबसे फेमस सर्च इंजन प्लेटफॉर्म गूगल भी अपने ऐप्स और प्लेटफॉर्म को लगातार अपडेट करता है। इसी कड़ी में गूगल जल्द ही अपने मीटिंग ऐप गूगल मीट में एक नया फीचर लाने जा रहा है। गूगल मीट (Google Meet) प्लेटफॉर्म को लगातार बढ़िया करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में अब गूगल मीट पर फुल एचडी वीडियो कॉलिंग फीचर आ रहा है।

Google Meet पर फुल एचडी वीडियो कॉलिंग फीचर

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गूगल अपने प्लेटफॉर्म के यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लगातार नए-नए अपडेट ला रहा है। ऐसे में अब ग्रुप कॉल में फुल एचडी 1080p वीडियो कॉलिंग फीचर ला रहा है। वहीं, अगर आप गूगल के इस नए फीचर को पीसी और लैपटॉप पर इस्तेमाल करते हैं तो उसके लिए हाई रेज्योलूशन वेब उपलब्ध होता है। मगर फिलहाल हाई रेज्योलूशन डिफॉल्ट तौर पर बंद है।

हालांकि, आप जब भी इसका इस्तेमाल करेंगे तो यूजर्स को स्क्रीन के राइट कोने पर एक इंडीकेटर मिलेगा। इसमें आपको 1080p के ऑप्शन के बारे में पूछा जाएगा। अगर आप इसे चुनना चाहते हैं तो आपको सेटिंग मैन्यू में जाकर टोंगल को ऑन कर सकते हैं।

Google Meet के नए फीचर पर गूगल ने क्या कहा

इस संबंध में गूगल ने कहा, “ध्यान दें कि 1080p केवल तभी भेजा जाता है जब एक या उससे ज्यादा यूजर्स 1080p-सपोर्ट यूजर्स को 1080p वीडियो फीड प्रस्तुत करने के लिए पर्याप्त बड़ी स्क्रीन पर पिन कर रहे हों। उन 1080p वीडियो भेजने में सपोर्ट होने के लिए ज्यादा बैंडविड्थ की आवश्यकता होगी, अगर डिवाइस बैंडविड्थ बाधित है तो मीट ऑटोमैटिक तरिके से रिजॉल्यूशन को समायोजित कर देगा।”

वीडियो कॉलिंग के दौरान ये भी बदलेगा

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गूगल मीट में रिकॉर्ड किए गए स्क्रीन शेयर के रेज्योलूशन को 720p से बढाकर 1080p कर रहा है। दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने से मौजूदा कंटेट को बेहतर तरीक से देख पाएंगे।

इन प्लेटफॉर्म्स पर मिलेगा फायदा

बताया जा रहा है कि गूगल का ये फीचर गूगल वर्कस्पेस, बिजनेस स्टैंडर्ड, एंटरप्राइज एसेंशियल्स, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड, एंटरप्राइज स्टार्टर, एंटरप्राइज प्लस, एजुकेशन प्लस और टीचिंग एंड लर्निंग अपग्रेड के साथ अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर इसका फायदा नजर आएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026

Leave a Comment